✕

होम / बिजनेस / कौनसा है वो स्टॉक, जिसने चंद्रबाबू नायडू की पत्नी को 5 दिनों में कमाकर दिए 579 करोड़?

कौनसा है वो स्टॉक, जिसने चंद्रबाबू नायडू की पत्नी को 5 दिनों में कमाकर दिए 579 करोड़?

जब से लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं एक कंपनी के शेयर रॉकेट बने हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेलगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की पत्नी ने महज 5 दिनों में ही करोड़ों की कमाई कर ली है. दरअसल, आंध्र प्रदेश की सत्ता में TDP की वापसी हुई है. इसके अलावा, लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे एक कंपनी के शेयरों में खासा उछाल आ रहा है. नायडू की पत्नी के पास उस कंपनी के काफी शेयर हैं. ऐसे में जब शेयरों की कीमत में उछाल आया, तो उनकी संपत्ति का ग्राफ भी चढ़ गया.

नायडू से सीधा कनेक्शन 
हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) का चंद्रबाबू नायडू से डायरेक्ट कनेक्शन है. आंध्र प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नायडू ने ही हेरिटेज ग्रुप की शुरुआत की थी. यह समूह 1992 में अस्तित्व में आया था. हेरिटेज फूड्स ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है. TDP की जीत के बाद से कंपनी के शेयर रॉकेट बने हुए हैं. चंद्रबाबू की पत्नी Nara Bhuvneshwari के पास इस FMCG कंपनी में 24.37 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. कंपनी के शेयरों में लगातार आ रहे उछाल से उनकी नेटवर्थ में पिछले 5 दिनों में 579 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

वाइफ के पास इतने शेयर 
हेरिटेज फूड्स के प्रमुख प्रमोटर के रूप में टीडीपी लीडर चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास कंपनी में पर्याप्त हिस्सेदारी है. उनके पोर्टफोलियो में हेरिटेज फूड्स के 2,26,11,525 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 24.37 प्रतिशत है. 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजों से निराश शेयर बाजार में सुनामी आई हुई थी, तब भी इस कंपनी का शेयर उछाल भर रहा था. आज यानी 7 जून को सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास तक यह करीब 10 प्रतिशत की बढ़त हासिल करके 659.60 रुपए अपर ट्रेड कर रहा था. बीते 5 सत्रों में ही इसने 55.40% का रिटर्न दे डाला है.

11 राज्यों तक फैसला दायरा
हेरिटेज फूड्स डेयरी, रिटेल और एग्री सेक्टर में काम करती है. हेरिटेज फूड्स की अपनी सब्सिडियरी कंपनी हेरिटेज न्यूट्रीवेट लिमिटेड (HNL) के जरिए कैटल फीड बिजनेस में भी मौजूद है. कंपनी दूध, दही, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क जैसे दूसरे मिल्क प्रोडक्ट्स 11 राज्यों में जाते हैं. TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर्स में से एक हैं. ऐसे में TDP की सत्ता में वापसी से हेरिटेज फूड्स को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा और उसकी बैलेंसशीट में मजबूती आयेगी. इसी वजह से उसके शेयरों में उफान है

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago