✕

होम / बिजनेस / नायडू के हाथों में चौथी बार आंध्र की कमान, कितने अमीर हैं CM और डिप्टी CM?

नायडू के हाथों में चौथी बार आंध्र की कमान, कितने अमीर हैं CM और डिप्टी CM?

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. जन सेना पार्टी के फाउंडर पवन कल्याण को डिप्टी CM बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आंध्र प्रदेश की कमान एक बार फिर चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के हाथों में आ गई है. उनके चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राज्य में नायडू राज शुरू हो गया है. विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल हुए. साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को आंध्र प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है. चलिए जानते हैं कि आंध्र के CM और डिप्टी CM कितने धनवान हैं.

मिलकर लड़ा था चुनाव
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की दौलत के बारे में जानने से पहले सियासी समीकरण को समझ लेते हैं. आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में BJP, TDP और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस गठबंधन ने राज्य में 164 सीटें जीतीं. तेलगु देशम पार्टी (TDP) को सबसे ज्यादा 135 सीटों पर जीत मिली. जनसेना पार्टी के खाते में 21 और भाजपा के खाते में केवल 8 सीट आईं. चंद्रबाबू नायडू केंद्र की मोदी सरकार में भी अहम् किरदार निभा रहे हैं. मोदी सरकार नायडू और नीतीश कुमार के सहयोग पर ही टिकी है.  

CM पर इतने करोड़ का कर्ज
आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति की बात करें, तो वह 2,190 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं. उनकी संपत्ति में हाल ही में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है. उन्हें 10.38 करोड़ रुपए का कर्ज भी चुकाना है. एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की दौलत में बीते पांच सालों में काफी उछाल आया है. इस अवधि में उनकी नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है. 2019 में नायडू दंपत्ति के पास 668 करोड़ रुपए की संपत्ति थी और आज यह आंकड़ा बढ़कर 2,190 करोड़ रुपए हो गया है. नायडू और भुवनेश्वरी के पास सोना, चांदी सहित 3 करोड़ की ज्वैलरी है. दोनों के कई बैंक खातों में 13 लाख रुपए से ज्यादा डिपॉजिट हैं.

यहां से सबसे ज्यादा कमाई 
नायडू की संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की विभिन्न कंपनियों में स्टेक होल्डिंग का है. भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स कंपनी में बड़ी शेयर होल्‍डर्स हैं और उनके बेटे लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर्स में से एक हैं. चंद्रबाबू ने ही 1992 में हेरिटेज फूड्स की स्‍थापना की थी. पिछले कुछ दिनों में कंपनी के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. जिसके बदौलत नायडू परिवार की दौलत का पहाड़ और बड़ा हो गया है. भुवनेश्वरी के पास इस कंपनी के 2,26,11,525 शेयर हैं. इसके अलावा इनके पास Bank of Baroda, Nirvana Holdings Privet, Heritage Finlease Ltd के भी शेयर हैं. 

पवन के पास इतनी दौलत 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाकर राजनीति में उतरे जन सेना पार्टी के फाउंडर पवन कल्याण के पास भी दौलत की कोई कमी नहीं है. वह कुल 164.53 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. पिछले 5 साल में उनकी दौलत करीब 60 करोड़ रुपए बढ़ी है. 2019 में पवन के पास करीब 56 करोड़ की संपत्ति थी और आज यह आंकड़ा 164.53 करोड़ रुपए पहुंच गया है. आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के ऊपर 65.77 करोड़ का कर्ज भी है. पवन कल्याण लग्जरी कार और बाइक के शौकीन हैं. उनके पास 14 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की कार और बाइक्स हैं. इनमें हार्ले डेविडसन, बेंज मेबैक, रेंज रोवर स्पोर्ट और टोयोटा क्रूजर शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

23 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

33 minutes ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

53 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

53 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

23 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

33 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

16 hours ago