होम / बिजनेस / केन्‍द्र कुछ PLI स्‍कीम में कर सकता है बदलाव, फंडिंग बढ़ने के भी हैं आसार 

केन्‍द्र कुछ PLI स्‍कीम में कर सकता है बदलाव, फंडिंग बढ़ने के भी हैं आसार 

केन्‍द्र सरकार कई क्षेत्रों में दी जा रही PLI स्‍कीम में बदलाव करने की योजना बना रही है. जबकि मेडिकल डिवाइस, फॉर्मास्‍यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र इस स्‍कीम के बाद अच्‍छा कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार की पीएलआई (Production Link Investment) योजना में सरकार कुछ बदलाव करने की तैयारी कर रही है. सरकार को जिन योजनाओं में ज्‍यादा इंट्रेस्‍ट देखने को नहीं मिला है, उनमें सरकार बदलाव करने योजना बनाई जा रही है. सरकार का मानना है कि ऐसा करने से उसने इस दिशा में जो बजट खर्च करने की योजना बनाई है उसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

क्‍या बोले सरकार के सेक्रेट्री 
DPIIT सेक्रेट्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इन बदलावों को करने के बाद इस साल डिस्‍बर्समेंट का स्‍तर काफी बढ़ जाएगा. उन्‍होंने कहा कि इसके इस साल 13 हजार करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है. ये भी कहा कि ये कब खत्‍म होगा इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है. अब तक जो पैसा बचा है उसे दूसरी पीएलआई स्‍कीम में खर्च किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि आज मेडिकल डिवाइस, फॉर्मास्‍यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग टेलीकॉम, ड्रोन एंड व्‍हाइट गुड्स जैसे क्षेत्र बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. उन्‍होंने उन क्षेत्रों के बारे में नहीं बताया जो अच्‍छा नहीं कर रहे हैं. 

अब तक कितना एलोकेशन कर चुकी है
सरकार अब तक पीएलआई स्‍कीम में एक बड़ी राशि का आवंटन कर चुकी है. सरकार ने शुरुआती तौर पर 14 सेक्‍टरों में 1.97 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है. अब तक सरकार 733 आवेदनों को अप्रूव कर चुकी है और प्रारंभिक निवेश के तौर पर 78 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. इन योजनाओं के माध्‍यम से अब तक 6 लाख करोड़ रुपये की बिक्री हो चुकी है, जबकि 4 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है. इससे मोबाइल सेक्‍टर में जिस तरह का काम हुआ उससे एक्‍सपोर्ट में भी जबर्दस्‍त इजाफा हुआ है. 

कितना हो चुका है डिस्‍बर्समेंट 
सरकार की ओर से अब तक इसमें 2900 करोड़ रुपये का डिस्‍बर्समेंट किया गया है. राजेश सिंह ने कहा कि हम डिस्‍बर्समेंट को लेकर बिल्‍कुल भी परेशान नहीं है. हमारा पूरा फोकस निवेश लाने और प्रोडक्‍शन शुरू कराने पर है. उन्‍होंने कहा कि हाल ही में 7 क्‍यूसीओ को पास किया गया है. जोकि स्‍मार्ट मीटर, वेल्डिंग रॉड, इलेक्‍ट्रोड, बोल्‍ट, नट एंड फास्‍टनर, पोर्टेबल वाटर बॉटल, इंसूलेटेड फ्लास्‍क एंड कंटेनर शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

48 seconds ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

48 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

2 hours ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

2 hours ago