✕

होम / बिजनेस / मई में सीमेंट वॉल्यूम में 9% उछाल, FY26 में मार्जिन सुधरने की उम्मीद - ICRA

मई में सीमेंट वॉल्यूम में 9% उछाल, FY26 में मार्जिन सुधरने की उम्मीद - ICRA

मकान और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मांग से FY26 में सीमेंट वॉल्यूम 485 मिलियन टन तक पहुंच सकता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मई 2025 में भारत की सीमेंट डिमांड सालाना आधार पर 9% बढ़कर 39.6 मिलियन मीट्रिक टन (MT) तक पहुंच गई. चालू वित्त वर्ष की शुरुआती दो महीनों (अप्रैल-मई) में यह वृद्धि 8% रही और कुल वॉल्यूम 78.7 मिलियन टन रहा। यह आंकड़े रेटिंग एजेंसी ICRA की एक ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं.

ICRA के अनुसार, FY2026 में सीमेंट की मांग 6-7% की दर से बढ़कर 480-485 मिलियन टन तक पहुंच सकती है. इसके पीछे हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से निरंतर मांग को मुख्य कारण बताया गया है। FY2025 में वॉल्यूम 6.3% बढ़कर 453 मिलियन टन रहा था.

मई 2025 में सीमेंट की औसत कीमत 8% बढ़कर 360 रुपये प्रति बैग रही, जबकि अप्रैल-मई (2MFY26) की अवधि में 7% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. इसके मुकाबले FY2025 में सीमेंट की कीमतें 7% गिरकर 340 रुपये प्रति बैग रही थीं.

रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में कोयले की कीमतें 19% घटकर 100 डॉलर प्रति टन रह गईं, जबकि पेटकोक की कीमतें 2% घटकर 10,880 रुपये प्रति टन दर्ज की गईं. डीज़ल की कीमतें सालाना आधार पर स्थिर बनी रहीं (88 रुपये प्रति लीटर).

Q1FY26 में कोयले की कीमतों में 6% की गिरावट, पेटकोक में 1% की बढ़ोतरी और डीज़ल की कीमतों में स्थिरता रही.

ICRA का अनुमान है कि FY2026 में इनपुट कॉस्ट स्थिर रहने और कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के चलते नमूना कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन में 80 से 150 बेसिस पॉइंट्स तक सुधार हो सकता है। इससे मार्जिन 16.3% से 17.0% तक पहुंच सकता है.

ICRA ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी और लागत पर नियंत्रण के कारण सीमेंट कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन में FY26 के दौरान सुधार देखने को मिल सकता है, खासकर ग्रामीण और अर्द्धशहरी इलाकों में हाउसिंग डिमांड की स्थिरता को देखते हुए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.