होम / बिजनेस / Cello World Listing: 28% प्रीमियम के साथ दलाल स्ट्रीट पर की शानदार ओपनिंग!
Cello World Listing: 28% प्रीमियम के साथ दलाल स्ट्रीट पर की शानदार ओपनिंग!
सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World) के शेयरों को 28% प्रीमियम के साथ शेयर मार्केट में लिस्ट किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी ने अपना IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर जारी किया था जिसके बाद लोगों को कंपनी की लिस्टिंग का इन्तजार था और कंपनी ने दलाल स्ट्रीट पर बहुत ही शानदार ओपनिंग की है. कंज्यूमर वेयर कंपनी सेलो के शेयरों को 831 रुपयों की कीमत पर शेयर मार्केट (Share Market) पर लिस्ट किया गया है.
Cello World की शानदार ओपनिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World) के शेयरों को 28% प्रीमियम के साथ शेयर मार्केट में लिस्ट किया गया है और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 829 रुपए की कीमत पर लिस्ट किये गए हैं. सेलो वर्ल्ड के IPO में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसके शेयरों की कीमत 648 रुपए थी. ग्रे-मार्केट (Grey Market) में कंपनी के शेयरों की स्थिति जो देखते हुए जो अनुमान लगाए जा रहे थे, कंपनी के शेयरों को उससे कहीं ज्यादा बेहतर प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है.
अनुमान से बेहतर प्रदर्शन
ग्रे-मार्केट (Grey Market) में सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World) के शेयरों को 160 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर तय किया गया था और इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि कंपनी के शेयर लगभग 25% कम प्रीमियम के साथ ही दलाल स्ट्रीट पर भी लिस्ट किये जायेंगे, लेकिन कंपनी के शेयरों ने अनुमानों को गलत साबित करते हुए 28% प्रीमियम के साथ खुदको शेयर मार्केट पर लिस्ट किया है. आपको बता दें कि IPO के माध्यम से सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने लगभग 1900 करोड़ रुपए इकट्ठा किये थे. कंपनी के IPO में प्रमोटर्स एवं अन्य शेयरहोल्डर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 2.93 करोड़ रूपए के शेयर जारी किये गए थे.
Cello World के IPO का प्रदर्शन
कंपनी के IPO के लिए कुल तीन दिनों तक बोली लगाईं गई थी और इन तीन दिनों के दौरान कंपनी के शेयरों को लगभग 38.9 गुना अधिक सबस्क्राइब किया गया था. योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को कुल 108.57 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था जबकि गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 24.42 गुना सबस्क्राइब किया गया था. दूसरी तरफ रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 3.06 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.60 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Poonam Gupta? जिन्होंने पेपर की रद्दी से कड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी!
टैग्स