होम / बिजनेस / CBDT ने नोटिफाई किया ITR, 7 कैटेगिरी में जारी किया गया टैक्स फॉर्म
CBDT ने नोटिफाई किया ITR, 7 कैटेगिरी में जारी किया गया टैक्स फॉर्म
वित्त मंत्री ने कहा था कि टैक्सपेयर की सुविधा के लिए सरकार एक ही तरह के टैक्स फॉर्म पर काम कर रही है, लेकिन इस बार भी सरकार की ओर से 7 कैटेगिरी में फॉर्म जारी किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
क्या आप अगले महीने अपना आटीआर फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. पहली बार सीबीडीटी ने वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही आटीआर फॉर्म जारी कर दिया है. सामान्य तौर पर सीबीडीटी हर साल वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद इसे जारी करता है. अब इसे सरकार की ओर से भी इसे नोटिफाई कर दिया गया है.
अच्छा प्रयास है जल्दी फॉर्म का जारी होना
सरकार की ओर से पहली बार ऐसा हुआ है कि जब वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही फॉर्म को नोटिफाई कर दिया गया है. इससे अब टैक्स फाइल करने वालों को ज्यादा परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. CA संजय गुप्ता कहते हैं कई बार सरकार की ओर से देरी से फॉर्म जारी होने पर उसे समझने में समय लग जाता था, जिसके कारण आम आदमी की रिटर्न में देरी हो जाती थी. लेकिन इस बार सरकार की ओर से इसे जिस तरह से जल्दी जारी कर दिया गया है वो अपने आप में बेहतरीन प्रयास है. अब इसे समय से समझा जा सकेगा और आम आदमी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
7 तरह का फॉर्म जारी किया गया है
केन्द्र सरकार की ओर से जो ITR नोटिफाई किया गया है उसमें सात तरह का फॉर्म जारी किया गया है. यानी टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 7 तरह की कैटेगिरी बनाई गई है. सीए वेद गुप्ता कहते हैं कि सरकार ने इस बार 7 तरह का आयकर फॉर्म जारी किया है जो सरकार की घोषणा से अलग दिखाई दे रहा है. सरकार ने इस साल भी बजट में कहा था कि भविष्य में एक ही तरह का आयकर फॉर्म जारी किया जाएगा, जिससे आसानी से टैक्स फाइल किया जा सकेगा. दरअसल सरकार एक ही तरह का आटीआर फॉर्म जारी करने की तैयारी में लगी हुई है, जिससे आम आदमी की परेशानी को कम किया जा सके.
कितने लोगों ने किया आईटीआर फाइल
वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने इस साल अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार की ओर से 133 अनुपालन को आसान और सुचारू बनाकर करदाताओं की सेवाओं में सुधार करने के लिए आयकर विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने बताया कि हमारे टैक्स्पेयर के पोर्टल को एक दिन में अधिकतम 72 लाख रिटर्न प्राप्त हुए हैं. इस साल 6.5 करोड़ से ज्यादा रिटर्न प्रोसेस किए गए, जिनकी औसत प्रसंस्करण अवधि वित्तीय वर्ष 2013-14 के 93 दिनों से घटकर अब 13-14 से 16 दिन तक हो गई है. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि आज 45 प्रतिशत रिटर्न 24 घंटे के भीतर संसाधित किए गए. हम इसमें और सुधार करना चाहते हैं, करदाताओं की सुविधा के लिए अगली पीढ़ी के कॉमन आईटी रिटर्न फॉर्म को रोल आउट करना चाहते हैं, और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने की भी योजना बना रहे हैं.
टैग्स