होम / बिजनेस / CBDT ने ITR के ई-वेरिफिकेशन का बदला नियम, अब 30 दिन में भरना होगा ITR-V, लेकिन...

CBDT ने ITR के ई-वेरिफिकेशन का बदला नियम, अब 30 दिन में भरना होगा ITR-V, लेकिन...

ITR दाखिल करने के बाद उसे ई-वेरिफाई भी करना होता है, वरना ये माना जाता है कि आपने ITR नहीं भरा है. ई-वेरिफिकेशन को लेकर CBDT ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: सभी टैक्सपेयर्स के लिए बेहद जरूरी खबर है. इनकम टैक्स विभाग ने ITR दाखिल करने के बाद ई-वेरिफिकेशन के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी CBDT की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 120 दिनों से घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है. 

ई-वेरिफिकेशन नया नियम 
आपको पता ही होगा कि ITR दाखिल करने के बाद उसे ई-वेरिफाई भी करना होता है, वरना ये माना जाता है कि आपने ITR नहीं भरा है. ई-वेरिफिकेशन को लेकर CBDT ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. 
ये नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2022 यानी आज से लागू हो चुका है. हालांकि CBDT ने ये साफ किया है कि इससे उन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं जिन्होंने इस नोटिफिकेशन के लागू होने से पहले ही अपना रिटर्न दाखिल कर दिया है. 

ITR-V के लिए 30 दिन होगी समयसीमा 
CBDT के सर्कुलर के मुताबिक, नोटिफिकेशन के लागू होने के दिन या उसके बाद जो भी रिटर्न भरे जाएंगे सिर्फ उनके लिए ई-वेरिफिकेशन की समयसीमा 30 दिन होगी. मतलब ये कि अगर आप अपना ITR 31 जुलाई तक भरना भूल गए हैं, और आगे रिटर्न भरने वाले हैं तो आपको अपना ITR-V दाखिल करने के लिए सिर्फ 30 दिन का वक्त मिलेगा. जिस दिन आप अपना ई-वेरिफिकेशन दाखिल करेंगे उसी दिन को आपके ITR दाखिल करने की तारीख माना जाएगा. साथ ही इसे लेट फाइलिंग की श्रेणी में रखा जाएगा. साथ ही अगर ITR-V को 30 दिन की समयसीमा के बाद भरा जाता है तो ये माना जाएगा कि जिसके लिए  ITR-V भरा गया है वो ITR कभी दाखिल ही नहीं किया गया. इसके बाद टैक्सपेयर को दोबारा रिटर्न भरना होगा और 30 दिनों के अंदर फिर से नया ITR-V भरना होगा. 

इनके लिए 120 दिन ही होगी अवधि
लेकिन जिन लोगों ने 31 जुलाई तक अपना रिटर्न दाखिल कर दिया है, यानी इस नोटिफिकेशन के लागू होने से पहले पहले, तो उन पर इसका असर नहीं होगा. मतलब इस नोटिफिकेशन के लागू होने के पहले रिटर्न भरा गया है तो उसके लिए पुराना 120 दिनों वाला ही समय लागू रहेगा. यानी ऐसे टैक्सपेयर्स को ई-वेरिफिकेशन के लिए पूरा 120 दिन का समय मिलेगा. 

VIDEO: बाइक में कम पेट्रोल और शख्स का कट गया चालान, क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या कहता है नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

35 minutes ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

1 hour ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

35 minutes ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

49 minutes ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago