होम / बिजनेस / अमेजन पर NCLAT के फैसले का CAT ने किया स्वागत

अमेजन पर NCLAT के फैसले का CAT ने किया स्वागत

फ्यूचर ग्रुप (Future Group) मामले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) को तगड़ा झटका लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

Amazon-Future Case: फ्यूचर ग्रुप (Future Group) मामले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) को तगड़ा झटका लगा है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट (NCLAT) ने अमेजन और फ्यूचर कूपन के बीच सौदे को निलंबित करने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेश को बरकरार रखा है और अमेजन को 45 दिनों के भीतर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया है. 

वहीं, NCLAT के इस फैसले का फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) ने स्वागत किया है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने एक संयुक्त बयान में कहा की ये फैसला स्वागत योग्य है. इससे यह साबित हो गया है कि सत्य की हमेशा जीत होती है.

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय ई-कॉमर्स और रिटेल व्यापार को बंधक बनाने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और किसी भी विदेशी कंपनी को ईस्ट इंडिया कंपनी का दूसरा वर्जन बनने नहीं दिया जाएगा. कैट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Krishnan Venugopal और Saurabh Kirpal ने इस मामले को मजबूती से NCLAT में रखा.

Venugopal ने कहा कि फ्यूचर समूह की कंपनियों के साथ अमेजन का सम्पूर्ण लेनदेन अवैध रूप से फिजिकल रिटेल मार्केट में प्रवेश करने, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के स्वामित्व वाले खुदरा स्टोरों पर कब्ज़ा करने और छोटे व्यापारियों को हड़पने के इरादे पर आधारित हैं. गौरतलब है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेजन के फ्यूचर कूपंस लि. (FCPL) के साथ दो साल पूर्व हुए करार को दिसंबर में निलंबित कर दिया था. सीसीआई ने अपने आदेश में कहा था कि अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने करार की मंजूरी लेते वक्त सूचनाएं छिपाई थीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

20 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

21 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago