✕

होम / बिजनेस / HCL Tech और HP के बीच हुई कैश डील, इतने हजार करोड़ में खरीद रही एचपी का ये बिजनेस

HCL Tech और HP के बीच हुई कैश डील, इतने हजार करोड़ में खरीद रही एचपी का ये बिजनेस

HCL Tech को लगता है कि इस सौदे से उसके टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को फायदा होने वाला है, जो पहले से राजस्व में अहम योगदान दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक आने वाले दिनों में एक बड़ा सौदा करने जा रही है. कंपनी की यह प्रस्तावित डील Hewlett Packard Enterprise (HPE) के साथ होने वाली है. इस डील में एचसीएल टेक हजारों करोड़ रुपये में एचपीई से कुछ एसेट को खरीदेगी. HCL Tech की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह सौदा कैश में होगा. इसे 225 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,870 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा. इस सौदे के तहत HCL Tech, HP के कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के कुछ एसेट का अधिग्रहण करेगी.

कर्मचारी व कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल

HCL Tech ने बताया है कि इस सौदे के तहत उसे HP के करीब 1,500 कर्मचारी और 700 कॉन्ट्रैक्टर भी मिलेंगे. कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर के पास स्पेन, इटली, भारत, जापान, चीन, अमेरिका व एशिया प्रशांत क्षेत्र आदि में काम करने का अनुभव है. उनका अनुभव टेलीकॉम इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़ा हुआ है. एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से, HCL Tech इंडस्ट्री की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP), इंजीनियरिंग और आरएंडडी टैलेंट और टॉप ग्लोबल कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर (CSPs) के साथ ग्राहक संबंधों का अधिग्रहण करेगा.

एविएशन सेक्टर से आईं 2 बड़ी खबरें, आपको भी होनी चाहिए इनकी खबर

इस डील से क्या होगा फायदा?

यह डील अपनी इंजीनियरिंग सर्विसेज का विस्तार करके और ग्लोबल लेवल पर टॉप 30 सीएसपी में से 20 सहित यूरोप, जापान, अमेरिका और एपीएसी रीजन में अग्रणी सीएसपी में सीएसएस के आईपी, सॉल्यूशन और टैलेंट का लाभ उठाकर टेलीकॉम सेक्टर में HCL Tech की उपस्थिति को मजबूत करेगा. इस सौदे से एचसीएल टेक के टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा. पहले से ही कंपनी का टेलीकम्युनिकेशन बिजनेस उसकी कमाई में अहम योगदान दे रहा है. HCL Tech अभी भारत में TCS और Infosys के बाद तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता है.

ट्रांजैक्शन 6 से 9 महीनों में पूरा होगा

HPR ऑपरेशंस सपोर्ट सिस्टम (OSS) पर केंद्रित अपने पूर्व सीटीजी बिजनेस का हिस्सा बरकरार रखेगा. टेल्को सॉल्यूशंस ग्रुप, जो HPE अरूबा नेटवर्किंग के अंतर्गत आता है, ओएसएस, ऑर्केस्ट्रेशन और एश्योरेंस के साथ-साथ पब्लिक 5G एसडीएम और प्राइवेट 5G नेटवर्किंग में अग्रणी है और HPE के टेल्को ग्राहकों और भागीदारों के लिए वैल्यू प्रदान करना जारी रखेगा. यह ट्रांजैक्शन रेगुलेटरी मंजूरी और अन्य Customary Closing conditions के अधीन है और 6 से 9 महीनों में बंद होने की उम्मीद है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.