होम / ऐसा भी होता है / क्या ऐसा भी कर सकता है Car साफ करने वाला ! जानकर उड़ जाएंगे होश

क्या ऐसा भी कर सकता है Car साफ करने वाला ! जानकर उड़ जाएंगे होश

नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले कार क्लीनर ने नौकरी से निकाले जाने के बाद बदला लेने के लिए दर्जन भर कारों पर तेजाब गेरकर उन्हें खराब कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीतते समय के लोगों की मानसिकता में भी बड़े अजीबो गरीब बदलाव आते जा रहे हैं, और ये एक किस्‍म के अपराध में बदल रहे हैं. सामान्‍यतौर पर आपके घर में काम करने वाले या किसी दूसरी तरह की सर्विस देने वाले आदमी का काम पसंद न आए तो आप क्‍या करेंगें उसे काम से निकाल देंगे. लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कि जिसे आप काम से निकाल रहे हैं वो आपसे इसका बदला भी ले सकता है. आप इसके जवाब में शायद ना ही कहेंगे लेकिन नोएडा में कुछ ऐसा ही हुआ है. काम करने वाले ने बदला ऐसा लिया कि हजारों रुपये का नुकसान कर दिया. 

नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले कार क्लीनर ने नौकरी से निकाले जाने के बाद बदला लेने के लिए दर्जन भर कारों पर तेजाब गेरकर उन्हें खराब कर दिया. कार मालिकों द्वारा कम्प्लेंट करने के बाद इस मामले में एक FIR (फर्स्ट इन्फोर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज करके 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार मालिकों ने यह भी बताया है कि आरोपी 2016 से ही सोसाइटी में काम कर रहा है. 

सोसाइटी में कार क्लीनर के रूप में करता था काम
पुलिस कि मानें तो मामला नोएडा सेक्टर 75 की ‘Maxblis White House Society’ का है और यह घटना बुधवार को हुई है. यह मामला नोएडा सेक्टर 113 के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है.  नोएडा सेक्टर 113 के पुलिस स्टेशन के SHO जीतेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि, आरोपी का नाम रामराज सोसाइटी में एक कार क्लीनर के रूप में काम करता था. सोसाइटी के कुछ लोग उसके काम को लेकर खुश नहीं थे तो उन्होंने तय किया कि वह आरोपी को काम से निकाल देंगे लेकिन बुधवार को वह सोसाइटी पहुंचा और लगभग दर्जन भर कारों पर तेजाब गेरकर उन्हें खराब कर दिया. खराब हुई कारों के मालिकों ने CCTV कैमरा की मदद से पता किया कि उनकी कारें खराब करने वाला कोई और नहीं बल्कि रामराज है. लेकिन वह घटना के बाद सोसाइटी से भाग गया था.

कुछ साफ नहीं बता रहा आरोपी
SHO जीतेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे बताया कि, बाद में सोसाइटी के सिक्योरिटी अधिकारी ने आरोपी को ढूंढा और उसे पकड़कर वापस ले आया तब तक सोसाइटी के अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की एसोसिएशन को भी इस मामले के बारे में पता चल चुका था और उन्होंने पुलिस कंप्लेंट दायर कर दी थी. जब आरोपी से सवाल पूछा गया तो उसने पुलिस को बताया कि किसी ने उसे तेज़ाब पकड़ा दिया. आरोपी स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बता रहा है और बयानों में कुछ छुपाते हुए वह अस्पष्ट क्लेम्स कर रहा है. आरोपी को IPC (इंडियन पीनल कोड) की धारा 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है और बाद में उसे एक लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा जो उसे जेल भेज देगी.
 

यह भी पढ़ें:  Fintech कंपनी Phone pe ने इस कंपनी से जुटाए $200 मिलियन डॉलर 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago