✕

होम / बिजनेस / IPO लेकर आ रहा कैनरा बैंक, 14.05% हिस्सेदारी बेचने का है प्लान

IPO लेकर आ रहा कैनरा बैंक, 14.05% हिस्सेदारी बेचने का है प्लान

केनरा बैंक ने केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर ली है. इसके लिए केनरा एचएसबीसी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) ने इंश्योरेंस कंपनी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस (Canara HSBC Life Insurance Company) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है. बैंक इस बीमा कंपनी में कुल 14.50 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री करने जा रहा है. इसके लिए केनरा बैंक जल्द ही मार्केट में Canara HSBC का आईपीओ लाने वाला है. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, केनरा बैंक ने HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम करने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. इसके लिए बैंक इस कंपनी का IPO लाने की तैयारी कर रहा है.

कितनी है केनरा बैंक की हिस्सेदारी

वित्त वर्ष 2024 तक केनरा बैंक की केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी थी. बैंक ने फिलहाल आईपीओ लाने की बात कही है. लेकिन, आईपीओ का साइज और इसे कब तक लाया जाएगा, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. बीमा कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की जनवरी से मार्च तिमाही के बीच कुल 113.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

ये भी पढ़ें- जून की शुरुआत में Union Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

म्यूचुअल फंड में भी हिस्सेदारी बेचेगा केनरा बैंक

केनरा बैंक ने अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी केनरा रोबैको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (CRAMC) को केवल बीमा कंपनी ही नहीं बल्कि म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कंपनी में भी अपनी हिस्सेदारी कम करने की बात कही है. केनरा बैंक CRAMC में अपनी 13 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है. शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक, केनरा बैंक अपनी 13 फीसदी हिस्सेदारी को आईपीओ के जरिए बेचने वाला है. इसके लिए बैंक ने अप्रूवल भी ले लिया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंक को आईपीओ लाने से पहले आरबीआई और वित्त मंत्रालय से भी परमीशन लेनी होगी.

8,500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में बॉन्ड के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है. इस पूंजी का उपयोग कारोबार वृद्धि के लिए किया जाएगा. केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने बासेल तीन मानकों के अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड (इक्विटी पूंजी) के जरिए 4,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है. यह बाजार की स्थितियों तथा आवश्यक अनुमोदन के अधीन है. बैंक ने बताया कि इसके अलावा बासेल तीन मानकों वाले टियर दो बॉन्ड के जरिए 4,500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को भी मंजूरी दी गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago