होम / बिजनेस / रिलायंस की एंट्री से Soft Drink बाजार में छिड़ी Price War, Coke ने इतने कम किए दाम 

रिलायंस की एंट्री से Soft Drink बाजार में छिड़ी Price War, Coke ने इतने कम किए दाम 

रिलायंस की Campa Cola का मुकाबला करने के लिए कोका कोला ने अपनी 200ML वाली बोतल के दाम घटा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री की एंट्री के साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में प्राइज वॉर शुरू हो गई है. रिलायंस की Campa Cola का मुकाबला करने के लिए कोका कोला (Coca Cola) ने अपनी 200ML वाली बोतल के दाम घटा दिए हैं. कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे 5 रुपए की कटौती की है. माना जा रहा है कि पेप्सी भी जल्द कोई ऐसा फैसला ले सकती है. बता दें कि गर्मी के मौसम में सॉफ्ट ड्रिंक की जबरदस्त बिक्री होती है. अब तक इस मार्केट पर Pepsi और Coke का दबदबा था. लेकिन अब Campa Cola भी मैदान में है. इसलिए कोक ने दाम घटाकर अपनी सेल को फुल स्पीड में रखने का दांव खेला है.

बढ़ गया कॉम्पीटिशन 
Campa Cola की लॉन्च के साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों के बीच कॉम्पीटिशन बढ़ गया है. पेप्सी और कोक जैसी कंपनियां अब कुछ नया करने पर विवश हैं, ताकि रिलायंस को अपने मार्केट में सेंध लगाने से रोक सकें. Coca Cola ने सबसे पहले दांव खेलते हुए अपनी 200ML की बोतल की कीमत 5 रुपए कम कर दी है. हालांकि, कंपनी ने ये कटौती ऐसे राज्यों में की है, जहां उसका सबसे कम स्टॉक रखा जाता है. 

यहां कम हुई कीमत
Coke के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 200 ML की बोतल अब 15 के बजाए 10 रुपए में मिलेगी. इसके अलावा कंपनी ने कांच की बोतल रखने के लिए खुदरा विक्रेताओं के क्रेड‍िट डिपॉजिट को भी माफ कर दिया गया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में पेप्सी की तरफ से भी ऐसा कोई कदम उठाया जा सकता है. बाजार पर अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए उसे भी कीमतों में कुछ न कुछ कटौती करनी ही पड़ेगी. 

22 करोड़ में हुई थी डील
रिलायंस ने कुछ वक्त पहले ही 'प्योर ड्रिंक ग्रुप' से लगभग 22 करोड़ रुपए में Campa को खरीदा था और इसी महीने इसे तीन फ्लेवर में लॉन्च किया गया है. बता दें कि पहले कंपनी की योजना 70 के दशक के इस फेमस ब्रैंड को दिवाली पर री-लॉन्च करने की थी, लेकिन बाद में इसे होली 2023 तक के ल‍िए बढ़ा दिया गया. Campa Cola अब ऑरेंज, लेमन और कोला फ्लेवर के साथ बाजार में उपलब्ध है. एक साथ तीनों फ्लेवर में लॉन्‍च होने से बाजार में पहले से मौजूद पेप्सी और कोका-कोला जैसे कंपनियों को कड़ी टक्‍कर म‍िल रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

1 hour ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

2 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें