✕

होम / बिजनेस / बाजार में लॉन्च हुई पहली Cane Juice वाली Rum, Liquid Gold पर रखा गया है नाम

बाजार में लॉन्च हुई पहली Cane Juice वाली Rum, Liquid Gold पर रखा गया है नाम

Camikara का नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब होता है लिक्विड गोल्ड. कंपनी का दावा है कि इस रम का टेस्ट सबसे अलग है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय बाजार में एक नई Rum लॉन्च हुई है. Piccadilly Distilleries ने लिमिटेड एडिशन रम पेश की है, जिसे 12 सालों तक American oak barrels में ऐज किया गया है. कंपनी का दावा है कि Camikara अपनी तरह की पहली केन जूस बेस्ड Rum है, जिसका स्वाद सबसे अनोखा है. Camikara एक सिपिंग रम है और नीट पीने में ही इसका असली स्वाद मिलता है. 

संस्कृत से लिया नाम
Camikara को हाल ही में गुरुग्राम के एक होटल में लॉन्च किया गया. Piccadilly Distilleries का कहना है कि ये देश की पहली 100% प्योर Cane Juice Based रम है. कंपनी के मुताबिक, इस लिक्विड गोल्ड रम की लॉन्चिंग भारत के Rum बाजार में एक क्रांति की शुरुआत है. Camikara नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब होता है लिक्विड गोल्ड. लॉन्च इवेंट में Piccadilly Distilleries के चेयरमैन विनोद शर्मा ने Camikara रम के बारे में बताया. इस मौके पर एक्टर जिमी शेरगिल, लीबिया के ऑस्ट्रियाई राजदूत Christoph Meyenburg, भारत में डोमिनिकन रिपब्लिक दूतावास के पहले सचिव कार्लोस ग्रॉस और सेलिब्रिटी शेफ तरुण सिब्बल जैसी हस्तियां उपस्थित थीं. 

केवल 1200 बोतल
कंपनी का कहना है कि Camikara रम के बाजार में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में सफल रहेगी. इसका टेस्ट इसे दूसरी Rum से अलग बनाता है. Camikara पूरी तरह से केन जूस बेस्ड रम है. फिलहाल, भारत के लिए इस स्पेशल एडिशन RUM की केवल 1200 बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं. इस रम को कॉपर पॉट में डिस्टिल्ड किया गया है और 50% ABV पर बोतल में पैक किया जाता है. भारत के अलावा, इसकी कुछ बोतलें USA, UK और जर्मनी भी भेजी गई गई हैं. 

इतनी है कीमत
भारतीय बाजार में Camikara की बोतल की कीमत 6200 रुपए है. मौजूदा वक्त में यह केवल हरियाणा और गोवा में ही उपलब्ध है. Piccadilly Distilleries की 'इंद्री' नामक व्हिस्की पहले से ही बाजार में है. यह सिंगल माल्ट व्हिस्की मेड इन इंडिया है और इसका नाम हरियाणा के गांव इंद्री पर रखा गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

16 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

19 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

22 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

22 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

19 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

13 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

15 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

16 hours ago