होम / बिजनेस / क्या फिर से शुरू होने वाला है Calcutta Stock Exchange? सामने आई ये बड़ी खबर

क्या फिर से शुरू होने वाला है Calcutta Stock Exchange? सामने आई ये बड़ी खबर

विनियामक और अनुपालन संबंधी मुद्दों के चलते अप्रैल 2013 में बाजार नियामक SEBI ने CSE को ट्रेडिंग से रोक दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. देश का तीसरा स्टॉक एक्सचेंज 'कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज (Calcutta Stock Exchange - CSE) दोबारा जल्द शुरू हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के सकारात्मक संकेतों के बाद CSE के अगले साल मार्च-अप्रैल में तीसरे इक्विटी एक्सचेंज के रूप में वापसी करने की उम्मीद है. बता दें कि इस समय देश में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) कार्यरत हैं.

ट्रेडिंग पर लगी हुई है रोक
सेबी ने CSE को विनियामक और अनुपालन संबंधी मुद्दों के चलते अप्रैल 2013 में अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेड करने से रोक दिया था. सीएसई में बीएसई सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के पास CSE की 4.99.प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की भी सीएसई में 3.37% हिस्सेदारी है. गौरतलब है कि वर्तमान में सीएसई, अपने सदस्यों को NSE प्लेटफॉर्म पर ट्रेड करने की सुविधाएं मुहैया कराता है. 

पोर्टफोलियो का होगा विस्तार 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि SEBI की मंजूरी के चलते सीएसई को निकट भविष्य में अत्याधुनिक तकनीक के साथ अपने प्लेटफॉर्म पर फिर से ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है. इसमें मुद्रा और वस्तु व्यापार शामिल करने के लिए पोर्टफोलियो का विस्तार भी किया जाएगा. सीएसई में 1,842 लिस्टेड कंपनियां और लगभग 400 पंजीकृत व्यापारिक सदस्य हैं. सीएसई भारतीय पूंजी बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है. देश में पहले कई क्षेत्रीय एक्सचेंज हुआ करते थे, लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एक आधुनिक राष्ट्रीय एक्सचेंज के रूप में विकसित होने के बाद 19 क्षेत्रीय एक्सचेंज समय के साथ बंद हो गए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें