होम / बिजनेस / 'गणपति बप्पा' ने उड़ाए चीन के होश, ड्रैगन को लगा आर्थिक करंट

'गणपति बप्पा' ने उड़ाए चीन के होश, ड्रैगन को लगा आर्थिक करंट

रिटेल कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज (CAIT) का कहना है कि कैट द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान के चलते चीन से गणपति की मूर्तियों का आयात इस साल बंद हो गया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीते कुछ समय से गणेशोत्सव के मौके पर इकोफ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना का चलन बढ़ा है. पर्यावरण के प्रति जागरुकता के चलते प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां अब पहली पसंद नहीं रही हैं. जागरुक लोग इकोफ्रेंडली यानी मिट्टी से बनी मूर्तियों को तवज्जो दे रहे हैं. हालांकि, भारतीयों की इस जागरुकता से चीन को करारी मार पड़ी है. उसे अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ा है. 

बड़े पैमाने पर होता था आयात
दो साल पहले तक चीन से बड़े पैमाने पर गणपति की प्लास्टर ऑफ पेरिस, स्टोन, मार्बल तथा अन्य सामान से बनी मूर्तियों का आयात होता था. सस्ती होने के कारण इन मूर्तियों की काफी डिमांड थी. इससे चीन को हर साल इससे अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी. लेकिन एंटी-चीन और सेव एनवायरनमेंट जैसे कैंपेन ने इस डिमांड को बुरी तरह प्रभावित किया और इस साल एक भी मूर्ति चीन से नहीं मंगवाई गई है. 

बिकती हैं 200 करोड़ मूर्तियां
रिटेल कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज (CAIT) का कहना है कि पिछले दो वर्षों में कैट द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अभियान के चलते चीन से गणपति की मूर्तियों का आयात इस साल बंद हो गया है और पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल मूर्तियों को स्थापित करने का चलन बढ़ा है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष देश में गणपति की 20 करोड़ से ज्यादा मूर्तियां खरीदी जाती हैं, जिससे 300 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होता है.

आसानी से हो जाता है विसर्जन 
CAIT के अनुसार, आजकल मिट्टी की मूर्तियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इनका विसर्जन आसानी से हो जाता है. बीते दो वर्षों से ऐसी मूर्तियां भी अधिक बन रही हैं, जिन्हें विसर्जित करने की बजाए पेड़-पौधों में मिलाया जाता है. इन मूर्तियों की वजह से हर साल देशभर में लाखों लोगों को कारोबार मिलता है. गौरतलब है कि चीन के सस्ते सामान की भारतीय बाजार में काफी डिमांड रहती है. दिवाली के मौके पर चीनी लाइटिंग की बंपर सेल होती आई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago