✕

होम / बिजनेस / अगस्त आखिरी पड़ाव पर और जुलाई के वेतन का पता नहीं, इस कंपनी में नहीं सुधरे हालात

अगस्त आखिरी पड़ाव पर और जुलाई के वेतन का पता नहीं, इस कंपनी में नहीं सुधरे हालात

एक दिग्गज कंपनी के कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी का अंत नहीं हो रहा है. उन्हें पिछले महीने की सैलरी अब तक नहीं मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में जिस कंपनी के साथ जुड़ने को लेकर प्रोफेशनल गर्व का अनुभव करते थे, अब उन्हें उसका हिस्सा होने की कीमत अनगिनत परेशानियों का सामना करते हुए चुकानी पड़ रही है. आलम यह है कि कर्मचारियों को समय पर सैलरी भी नहीं मिल पा रही है. अगस्त का महीना आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन कर्मचारियों को जुलाई का वेतन अब तक नहीं दिया गया है. 

सीईओ ने बताया कारण
हम बात कर रहे हैं एडटेक कंपनी बायजू की. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बायजू रवींद्रन  ने खुद स्वीकार किया है कि कर्मचारियों को जुलाई की सैलरी अब तक नहीं मिली है. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि NCLAT के फैसले पर उच्चतम न्यायालय की अस्थायी रोक के कारण कंपनी अपने खातों तक पहुंचने में असमर्थ थी. इस वजह से वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

कंपनी को लगा है झटका
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने दो अगस्त को BCCI के साथ बायजू के 158.9 करोड़ रुपए के बकाया सैटलमेंट को मंजूरी दी थी. साथ ही बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाहीपर रोक लगा दी थी. लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 14 अगस्त को अमेरिका स्थित लेनदार ग्लास ट्रस्ट कंपनी एलएलसी की याचिका के आधार पर NCLAT के फैसले पर रोक लगा दी. इससे बायजू को बड़ा झटका लगा. 

घर गिरवी रख दी थी सैलरी
बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अपनी मजबूरियों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि कानूनी बाधाओं ने कंपनी के पुनरुद्धार की यात्रा को लंबा बना दिया है. बता दें कि बायजू के कर्मचारी पिछले काफी समय से सैलरी संकट का सामना कर रहे हैं. पिछले साल खबर आई थी कि बायजू रवींद्रन ने बेंगलुरु के दो घरों को गिरवी रखकर करीब 100 करोड़ रुपए जुटाए और अपने लगभग 15000 कर्मचारियों को सैलरी दी.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago