✕

होम / बिजनेस / 'BW सिक्योरिटी वर्ल्ड' मैगजीन लॉन्च, आपकी सुरक्षा से जुड़ी हर खबर का भरोसा

'BW सिक्योरिटी वर्ल्ड' मैगजीन लॉन्च, आपकी सुरक्षा से जुड़ी हर खबर का भरोसा

नई दिल्ली में आज लॉन्चिंग के मौके पर सिक्योरिटी इंडस्ट्री से जुड़ कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप 'BW बिजनेसवर्ल्ड' ने एक और मैगजीन 'BW सिक्योरिटी वर्ल्ड'लॉन्च की. ये मैगजीन 'BW बिजनेसवर्ल्ड' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा की एक दूरदर्शी परियोजना का हिस्सा है, जिसे 'BW सिक्योरिटी वर्ल्ड' की समर्पित टीम के साथ मिलकर साकार किया. नई दिल्ली में आज लॉन्चिंग के मौके पर सिक्योरिटी इंडस्ट्री से जुड़ कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं.

इस दौरान अपनी परियोजना पर जानकारी देते हुए 'BW बिजनेसवर्ल्ड' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैगजीन त्रैमासिक होगी और हम सिक्योरिडी वर्ल्ड से जु़ड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को ये भरोसा देते हैं कि हम उनसे जुड़ा सबसे बेहतर और भरोसेमंद कंटेट इस मैगजीन के माध्यम से देंगे. डॉ बत्रा ने कहा कि न सिर्फ मैगजीन बल्कि इवेंट के जरिए भी भारत के सभी बड़े शहरों में सिक्योरिटी इंडस्ट्री से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे. उन्होने कहा कि हम सिर्फ दिल्ली तक ही नहीं सीमित होना चाहते हैं, ये जरूर है कि दिल्ली नीतियों के निर्माण का केंद्र है लेकिन सुरक्षा एक ऐसा विषय है जिसका संबंध हर देशवासी से है.

कार्यक्रम में अपने विशेष संबोधन के जरिए CAPSI के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि सिक्योरिटी से जुड़े लोग कभी रिटायर नहीं होते इसलिए आज देश के हर बड़े कॉर्पोरेट से लेकर छोटे-छोटे उद्योगों की सुरक्षा का जिम्मा फौज से रिटायर हुए लोगों के ऊपर ही है और BW सिक्योरिटी वर्ल्ड मैगनीज के जरिए उनके काम को और भी पहचान मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि सिक्योरिटी से जुड़ी मैगजीन  को लेकर सबसे बड़ी परेशानी होती है लिखने वालों की कमी, लेकिन मुझे भरोसा है कि BW सिक्योरिटी वर्ल्ड मैगनीज इस कमी को खत्म करेगी और इससे जुड़ा सबसे बेहतर कंटेट लेकर आएगी.

कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए टेनन ग्रुप के चेयरमैन ब्रिगेडियर ( रिटायर्ड) रंजन ओबराय ने एविएशन डोमेन की सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि देश में 150 ऑपरेशन एयरपोर्ट हैं जिनमें 68 की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF, और बाकी एयरपोर्ट की सुरक्षा स्टेट पुलिस के पास है उन्होंने कहा कि अब प्राइवेट एजेंसी को एयरपोर्ट के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि इन सभी एजेंसियों के सामंजस्य से हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपका हवाई सफर सुरक्षित है औऱ हमेशा रहेगा

कार्यक्रम में प्राइवेट एजेंसियों द्वारा स्मार्ट शहरों की सुरक्षा विषय पर अपना पक्ष रखते हुए प्रो (कैप्टन, रिटायर्ड) एस बी त्यागी ( चीफ काउंसलर, ICISSM) ने कहा कि स्मार्ट शहरों को स्मार्ट बनाने में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक तकनीकि के जरिए शहरों के निवासियों की सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही हैं

अपने स्वागत संबोधन में BW सिक्योरिडी वर्ड के सीईओ हर्षवर्धन ने कहा कि जितने ही हम सुरक्षित हो रहे हैं उतने ही ज्यादा सुरक्षा में सेंध लगाने के तरीके भी बढ़ रहे हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण है साइबर सिक्योरिटी. उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन सभी पहलुओं से पाठकों को और सुरक्षा सेक्टर से जुड़ी सभी एजेंसियों को इन सभी मुद्दों पर अपडेट करें.

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए लॉन्चिंग कार्यक्रम में G4S सिक्योरिटीज के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव शर्मा, IIRIS Consulting के प्रेसीडेंट गुरुपवन सिंह, कंट्रोल रिस्क इंडिया के डायरेक्टर साउथ एशिया, मेजर सौरभ श्रीवास्तव सहित सिक्योरिटी इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने माने लोग मौजूद रहे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago


बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago