होम / बिजनेस / The Happiest Workpalce Awards: चैलेंज का खुश होकर मुकाबला करना चाहिए- अनुराग बत्रा

The Happiest Workpalce Awards: चैलेंज का खुश होकर मुकाबला करना चाहिए- अनुराग बत्रा

मैं खुद पिछले 22 सालों से एक आंत्रप्रेन्योर हूं और अपने निजी जीवन में मानता हूं कि मेरे सहकर्मी खुश रहें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः BW Businessworld Group के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ व Exchange4media के फाउंडर  डॉ. अनुराग बत्रा ने The Happiest Workpalce Awards की शुरुआत करते हुए कहा कि हम सबके जीवन में चैलेंज आते रहते हैं, लेकिन हमें उनका खुश होकर के मुकाबला करना चाहिए.

डॉ. बत्रा ने आगे कहा, एक साल से लगातार यह अवॉर्ड हो रहा है. काम जीवन का हिस्सा है. मैं खुद पिछले 22 सालों से एक आंत्रप्रेन्योर हूं और अपने निजी जीवन में मानता हूं कि मेरे सहकर्मी खुश रहें. हमारा संस्थान एक खुशनुमा संस्थान रहे काम करने के लिए. हम एक प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में रह रहे हैं. प्रेशर के साथ हम डेडलाइन चेज कर रहे हैं. यह काफी मुश्किल होता है कि आप काम करते हुए, डेडलाइन को पूरा करते हुए खुश रहें.

पहले साल आईं थी इवेंट को करने में दिक्कतें

पहले साल हमें इस इवेंट को करने में काफी दिक्कत आईं थी, इसको ऐसे किया गया था जैसे किसी नवजात बच्चे को संभाला जाता है. लेकिन अब हम इसे एक सालाना इवेंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

स्वास्थ्य अच्छा रखने की दी सलाह

 डॉ. बत्रा ने आगे कहा कि मेरी मां दो बातें हमेशा  कहती हैं, पहला आंखों को धन्यवाद दो और दूसरा अपने स्वास्थ्य को, क्योंकि इनके बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं. अगर आंख और स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी व्यक्ति सही से काम कर पाएगा. जीवन जीने के लिए पैदल चलना भी बहुत जरूरी है और योग के जरिए भी हम ऐसा कर सकते हैं. 

हार्ड वर्क हमेशा करना चाहिए इस मामले में आप पीएम मोदी या फिर रोजर फेडरर का उल्लेख कर सकते हैं.लोगों को हैपीनेस लाने के लिए रोजाना वॉक पर जाना चाहिए. लाइफ को बैलेंस करना चाहिए चाहे निजी जिंदगी हो या फिर संस्थान में काम करते वक्त. हमेशा खुश रहने की आदत डालनी चाहिए. कुल मिलाकर कहा जाए तो हाइब्रिड ही वर्कप्लेस का फ्यूचर होगा. इसके कई फायदे होंगे. मोटे तौर पर देखा जाए तो इससे कर्मचारी हैप्पीनेस इंडेक्स मजबूत होगा. क्योंकि ट्रेवल आदि में लगने वाला समय वो अपने परिवार के साथ बिता पाएंगे, अपनी पसंद की चीज़ें कर पाएंगे. 

अवॉर्ड ऐसे लोगों को ही

डॉ. बत्रा ने कहा कि ये अवॉर्ड हम आज ऐसे लोगों को दे रहे हैं, जिन्होंने अपने संस्थान को हैप्पीनेस इंडेक्स में आगे ले जाने के लिए कोशिश की है. यहां कुछ ऐसे लोग आज सम्मान पाएंगे जिन्होंने काम करने के तरीकों को ही नहीं बदला है, बल्कि कर्मचारियों को खुश रखने का भी प्रयत्न किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.