होम / बिजनेस / BW Businessworld Latest Issue: ग्लोबल बॉन्ड मार्केट से भारतीय स्टॉक्स को मिल रहा ये मैसेज!
BW Businessworld Latest Issue: ग्लोबल बॉन्ड मार्केट से भारतीय स्टॉक्स को मिल रहा ये मैसेज!
BW बिजनेसवर्ल्ड मैगजीन का लेटेस्ट एडिशन आ चुका है और इस एडिशन में कई प्रमुख मुद्दों पर गहन रूप से चर्चा की गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
18 नवंबर 2023 को BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) का लेटेस्ट एडिशन आने वाला है. इस एडिशन में अमेरिका के फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा प्रमुख ब्याज दरों पर लिए गए फैसले से भारतीय स्टॉक्स की कीमतों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में गहन रूप से चर्चा की गई है. इसके साथ ही फेडरल रिजर्व के फैसले से ग्लोबल बॉन्ड मार्केट पर पड़ने वाले प्रभावों और मार्केट से मिल रहे गिरावट के संदेश के बारे में भी बात की जा रही है.
स्टॉक मार्केट की दिशा
BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) मैगजीन के इस एडिशन में इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गजों के द्वारा लिखे गए जबरदस्त लेख शामिल हैं और साथ ही एक्सक्लूजिव इंटरव्यू और देश के व्यवसाय पर प्रकाश डालने वाले शानदार फीचर लेख भी शामिल हैं. मैगजीन की कवर स्टोरी में भारत के स्टॉक की कीमतों की दिशा के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई है. तेल की कीमतों से लग रहे झटके, भू-राजनैतिक चिंताओं और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों की बदौलत अक्टूबर में देश के प्रमुख स्टॉक बाजार यानी BSE और NSE के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी. मैगजीन के इस एडिशन में मौजूद एक लेख में 2020 से शुरू हुई स्टॉक मार्केट की जबरदस्त दौड़ के थमने के बारे में बात की गई है. मैगजीन के इस एडिशन में मार्केट में मौजूद ट्रेंड की जांच की गई है और स्टॉक मार्केट की लगातार जारी दौड़ पर अब रोक क्यों लग सकती है इस बारे में भी मैगजीन में गहन रूप से चर्चा की गई है. दुनिया भर में जारी क्षेत्रीय विवादों और अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा इन्फ्लेशन से लड़ने के लिए उठाये जा रहे कदम भी भारतीय मार्केट की रफ्तार को प्रभावित कर सकते हैं.
अर्बन ट्रेवल को बदलेंगे
वित्तीय मार्केट की जांच के साथ-साथ मैगजीन के इस एडिशन में भारत में बढ़ रहे अर्बन ट्रांसपोर्टेशन के परिदृश्य और उसकी वजह से हवा, सड़क और रेल यात्राओं पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी गहन रूप से चर्चा की गई है. मैगजीन में केंद्रीय एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक एक्सक्लूजिव इंटरव्यू भी शामिल है और मैगजीन में भारत के एविएशन क्षेत्र के बारे में भी बात की गई है. मैगजीन में एक फीचर भी मौजूद है जो नमो भारत ट्रेन की मदद से लाये गए बदलावों के विषय में बात करता है. इतना ही नहीं, मैगजीन के इस एडिशन में NCRTC के MD विनय कुमार सिंह से की गई खास बातचीत भी मौजूद है.
वित्तीय एक्सीलेंस को मिली पहचान
मैगजीन के एक विशेष हिस्से में नौजवान CFOs द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया है. BW CFO वर्ल्ड फाइनेंस 40 अंडर 40 अवार्ड्स के माध्यम से ऐसे वित्तीय लीडर्स की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है जिन्होंने 40 साल की उम्र के भीतर ही इंडस्ट्री में प्रमुख रूप से जबरदस्त योगदान किया है. इन अवार्ड्स के द्वारा वित्तीय क्षेत्र में मौजूद ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया गया है जिनकी रणनीतियों ने इस क्षेत्र में प्रमुख रूप से बदलाव किया है. इस मैगजीन के लेटेस्ट एडिशन में मौजूद लास्ट वर्ड नामक अपने लेख में ExxonMobil Lubricants इंडिया के CEO विपिन राणा ने लुब्रिकेंट इंडस्ट्री और एक देश की इकॉनमी के बीच मौजूद प्रमुख रिश्ते के बारे में बताया है. इसके साथ ही विपिन राणा ने भारतीय इकॉनमी की वृद्धि को प्रमुख बताया है.
यह भी पढ़ें: Mahadev Betting App Case: FIR में जुड़ा डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम!
टैग्स