✕

होम / बिजनेस / डीमर्जर से पहले हलचल तेज: कल जीरो प्राइस पर सभी इंडेक्स में लिस्ट होगी क्वालिटी वॉल्स इंडिया

डीमर्जर से पहले हलचल तेज: कल जीरो प्राइस पर सभी इंडेक्स में लिस्ट होगी क्वालिटी वॉल्स इंडिया

क्वालिटी वॉल्स इंडिया की लिस्टिंग भारतीय बाजार में एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट इवेंट साबित हो सकती है. डीमर्जर के बाद जीरो प्राइस पर इसकी एंट्री से वास्तविक वैल्युएशन खुलकर सामने आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) से अलग होकर क्वालिटी वॉल्स इंडिया कल स्टॉक मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है. डीमर्जर के बाद यह नया शेयर जीरो प्राइस के साथ सभी प्रमुख इंडेक्स में शामिल होगा. प्राइस डिस्कवरी की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए एक्सचेंज ने HUL के लिए एक विशेष प्री-ओपन सेशन की व्यवस्था की है. निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस नए लिस्टिंग का वैल्युएशन आखिर कैसा उभरकर सामने आएगा.

क्वालिटी वॉल्स कैसे बनेगी स्वतंत्र कंपनी?

क्वालिटी वॉल्स HUL का आइसक्रीम कारोबार संभालने वाली यूनिट है. डीमर्जर के बाद HUL का शेयर एडजस्ट होगा और क्वालिटी वॉल्स इंडिया एक अलग इकाई के रूप में ट्रेडिंग शुरू करेगी. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्टॉक की शुरुआती एंट्री जीरो प्राइस पर होगी, जिसके बाद बाजार इसके वास्तविक वैल्युएशन का निर्धारण करेगा.

क्वालिटी वॉल्स का कारोबार: कितना मजबूत?

HUL के कुल टर्नओवर में क्वालिटी वॉल्स का योगदान करीब 3% है.

1. HUL की कुल रेवेन्यू : ₹62,175 करोड़
2. क्वालिटी वॉल्स की रेवेन्यू : ₹2,000 करोड़
3. EBIT मार्जिन (HUL) : 24%
4. EBIT मार्जिन (क्वालिटी वॉल्स) : 5–9%

FY26 की पहली छमाही में वॉल्यूम ग्रोथ भी मजबूत रही, HUL में 4% और क्वालिटी वॉल्स में 6.5% बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वैल्युएशन का अनुमान: कितना होगा मार्केट कैप?

विश्लेषकों का अनुमान है कि डीमर्जर के बाद क्वालिटी वॉल्स इंडिया का मार्केट कैप ₹12,000–15,000 करोड़ के बीच रह सकता है. HUL के शेयर में इस यूनिट का मूल्य योगदान ₹50–60 प्रति शेयर तक अनुमानित है. HUL का मौजूदा बाजार भाव लगभग ₹2,460 प्रति शेयर है.

बढ़ता आइसक्रीम मार्केट: बड़ी संभावनाएं

भारत का आइसक्रीम बाजार फिलहाल $2.6 अरब का है और 2030 तक यह बढ़कर $4.4 अरब होने का अनुमान है. 2031 तक इस सेक्टर में 15% की वार्षिक ग्रोथ संभव मानी जा रही है. GST में राहत और सप्लाई चेन इंफ्रा के विस्तार से इस उद्योग को और बूस्ट मिल सकता है. ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने HUL पर पॉजिटिव रेटिंग देते हुए इसे ₹3,195 का टारगेट प्राइस दिया है. नुवामा का कहना है कि क्वालिटी वॉल्स डीमर्जर कंपनी के लिए एक मजबूत अर्निंग्स ड्राइवर बन सकता है.डीमर्जर के बाद HUL के मार्जिन में 50–60 bps की बढ़ोतरी संभव है, Q4 में रिकवरी की उम्मीद के साथ रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर दिख रहा है. HUL का शेयर फिलहाल FY27E EPS के 45x पर ट्रेड हो रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

2 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

4 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.