होम / बिजनेस / कारोबारी किशोर बियानी बोले, अगर रिटेल बाजार को समझना है तो जाइए इस शहर में
कारोबारी किशोर बियानी बोले, अगर रिटेल बाजार को समझना है तो जाइए इस शहर में
उन्होंने बताया कि ये भारत का सबसे आकर्षक शहर है. यहां हर रोज 1 से 2 लाख तक पर्यटक आते हैं. उन्होंने कहा कि ये शहर उन्हें हमेशा से ही आकर्षित करता रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दुनिया में हर कारोबारी का उसके व्यवसाय को नजदीक से जानने का या कहें सीखने का अपना अनुभव होता है. कोई किसी शहर से कुछ सीखता है तो कोई विदेशों से कुछ सीखता है. इसी कड़ी में फ्यूचर ग्रुप के प्रमुख किशोर बियानी ने कहा है कि अगर आपको रिटेल कारोबार की बारिकीयों को समझना है तो आपको बनारस जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वो सीनियर लेवल पर अपने अधिकारियों को बनारस ही भेजते हैं. उन्होंने ये बात यूट्यूबर के साथ एक शो में कही.
आखिर क्यों जाना चाहिए बनारस?
किशोर बियानी ने इस पॉडकास्ट शो में कहा कि बनारस एक बहुत ही सांस्कृतिक शहर है यहां हर रोज 1 लाख से 2 लाख तक पर्यटक आते हैं. इस शहर में आपको बुनाई, भोजन और संगीत मिलता है. यहां अगर किसी सड़क पर अंडरगारमेंट मिलते हैं तो अंडरगारमेंट ही मिलेंगे. उनके इन्हें डिजाइन करने का जो तरीका वो बहुत नायाब है. उन्होंने कहा कि मैं बनारस से बेहद ही आकर्षित हूं. अगर किसी को भी भारत को जानना है तो उसे बनारस जाना चाहिए. इस शो में किशोर बियानी ने इसे सबसे आकर्षक शहर बताया.
किसी भी शहर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है
किशार बियानी ने इस पॉडकास्ट शो में कि आप नागपुर को देख लीजिए. इस शहर में आंकाक्षाएं काफी कम हैं. यहां की आबादी ज्यादा है, मध्यम वर्ग की संख्या ज्यादा है, लेकिन लोगों में आकांक्षा का स्तर पूणे, नासिक, इंदौर से कम है. उन्होंने हैदराबाद को साउथ का पंजाब कहते हुए कहा कि ये शहर फिल्मों, संपत्ति और कपड़ों के मामले में जबरदस्त खपत वाला है. उन्होंने कहा कि हैदराबाद और अहमदाबाद ऐसे शहर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बदलाव देखे हैं. उन्होंने कहा कि बैंग्लुरु में कुछ भी नया नहीं है.
हैदराबाद में करना चाहेंगे लॉन्च
किशोर बियानी हैदराबाद की तारीफ करते हुए यहीं नही रूके. उन्होंने कहा कि वो अपने अधिकांश लॉन्च हैदराबाद में करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास हैदराबाद में एक स्टोर था वो 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करता था. उस स्टोर के लिए हमारा EBITDA 50 करोड़ रुपये से ज्यादा था. उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को जो नहीं चाहिए होता है वहां वो लोग वो भी लेते हैं. उन्होंने कहा ये ऐसा शहर है जहां मीडिल क्लॉस नहीं है यहां केवल हाई क्लॉस है और लेबर क्लॉस है.
टैग्स