✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में Ixigo IPO की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ 48% का फायदा

शेयर बाजार में ixigo IPO की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ 48% का फायदा

ixigo का 740 करोड़ रुपये की वैल्यू का आईपीओ 10 जून से 12 जून के बीच खुला था और आज इसकी बंपर लिस्टिंग से निवेशकों को पहले दिन से कमाई होनी शुरू हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई. इसके IPO को ओवरऑल 98 गुना से अधिक बोली मिली थी. IPO के तहत 93 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं. आज BSE पर इसकी 135.00 रुपये और NSE पर 138.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि IPO निवेशकों को 48.49 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े. उछलकर BSE पर यह 140.01 रुपये पर पहुंच गया यानी कि IPO निवेशक अब 50.55 फीसदी मुनाफे में हैं.

निवेशकों का मिला था शानदार रिस्पान्स

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 740 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला था. इसे 98.10 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इश्यू के नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 110.25 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि रिटेल व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के हिस्से को 53.95 गुना बुक किया गया. वहीं एलिजिबल इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की श्रेणी को 110.25 गुना सब्सक्राइब किया गया है.

कितना है आईपीओ का साइज?

इस आईपीओ के तहत 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं. इसके अलावा 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6,66,77,674 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है. ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है. वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी क्लाउड इंफ्रा और टेक्नोलॉजी में निवेश, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी.

कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन

कंपनी टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी है और टूरिस्ट के तकनीक की मदद से अपनी यात्राओं की प्लानिंग, बुकिंग में मदद करती है. कंपनी यात्रियों को बेहतर विकल्प मुहैया कराने के लिए AI, मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करती है. घरेलू ट्रैवल मार्केट साल 2023 में ₹3.8 लाख करोड़ का था और इसके 2028 तक बढ़कर ₹5.8 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. कंपनी इसी ग्रोथ को कैश कराने की कोशिश में है. बीते कारोबारी साल में दिसंबर 2023 तक की 3 तिमाही में कंपनी की आय 31% बढ़कर ₹497 करोड़ रही है वहीं मुनाफा कई गुना बढ़कर ₹65.7 करोड़ पर पहुंच गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago