✕

होम / बिजनेस / Hariom Atta के शेयरों की हुई बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 206 फीसदी का फायदा

Hariom Atta के शेयरों की हुई बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 206 फीसदी का फायदा

HOAC फूड्स इंडिया ने बाजार में जोरदार शुरुआत की, जिसके शेयर NSE SME पर ₹147 पर खुले, जो इश्यू प्राइस से 206% अधिक है. आईपीओ को 2,013.64 गुना का असाधारण सब्सक्रिप्शन मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आटा, तेल बेचने वाली (Hariom Atta & Spices) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई. खुदरा निवेशकों के दम पर इसके IPO को ओवरऑल 2,013 गुना से अधिक बोली मिली थी. IPO के तहत 48 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं. आज NSE SME पर इसकी 147.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि IPO निवेशकों को 206.25 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Hariom Listing Gain) मिला. हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए. मुनाफावसूली के चलते टूटकर यह 139.65 रुपये (Hariom Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 190.94 फीसदी मुनाफे में हैं.

IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

हरिओम आटा एंड स्पाइसेज का ₹5.54 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 16-21 मई तक खुला था. खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2,013.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 2,556.46 गुना भरा था. इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 11.55 लाख नए शेयर जारी हुए हैं. इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा.

HCL Tech और HP के बीच हुई कैश डील, इतने हजार करोड़ में खरीद रही एचपी का ये बिजनेस

190 रूपये के ऊपर लिस्ट होने का था अनुमान

हरिओम आटा के IPO का प्राइस बैंड 48 रूपये था. जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में यह 145 रूपये ट्रेड कर रहा था. इस तरह हरिओम आटा के शेयर को 193 रूपये के साथ बाजार में लिस्ट होने का अनुमान लगाया गया था. जो कि 302 प्रतिशत का फायदा था. हरिओम आटा एंड स्पाइसेज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.99 पर्सेट थी, जो कि अब 69.95 पर्सेट रह जाएगी. 

Hariom Atta & Spices के बारे में

'हरिओम' ब्रांड नाम से आटा, सरसों तेल और मसाले समेत अन्य फूड प्रोडक्ट्स बेचने वाली हरिओम आटा एंड स्पाइसेज वर्ष 2018 में बनी थी. इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी गुरुग्राम में है. इसे 10 एक्स्क्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स हैं जिसमें से 4 तो खुद इसी के हैं और 6 फ्रेंचाइजी के. कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है. वित्त वर्ष 2021 में इसे 12.85 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 27.33 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 58.79 लाख रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 74.50 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट और 11.55 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.