होम / बिजनेस / आस्था के सैलाब में डूबा देश व्यापारियों के चेहरे पर बिखेर गया मुस्कान, करोड़ों का कारोबार

आस्था के सैलाब में डूबा देश व्यापारियों के चेहरे पर बिखेर गया मुस्कान, करोड़ों का कारोबार

22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल था. कह सकते हैं कि इस दिन दिवाली से भी ज्यादा आतिशबाजी हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में निर्मित राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को केवल भक्तिमय ही नहीं किया, बल्कि इस दौरान करोड़ों का कारोबार भी हुआ. इससे जहां, व्यापारियों के चेहरे खिल गए. वहीं, देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के हवाले से बताया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है. 

देश में पहली बार हुआ ऐसा
उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हजार करोड़ की वस्तु एवं सेवाओं की बिक्री हुई. जबकि राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा 25 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया. CAIT के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि संभवतः देश में यह पहली बार है जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतनी बड़ी राशि व्यापार के जरिए बाजारों में आई. खास बात ये है कि यह कारोबार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया, जिसकी वजह से यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा. खंडेलवाल ने आगे कहा कि राम मंदिर की वजह से देश में कारोबार के नए अवसर मिले हैं और लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा.  

इनकी हुई बड़े पैमाने पर बिक्री
कैट के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में देशभर में करोड़ों की संख्या में अयोध्या स्थित राम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम दरबार, मंदिर के चित्र और राम पेंटिंग आदि की जबरदस्त बिक्री हुई. इतना ही नहीं, इस दौरान पंडितों एवं ब्राह्मणों की भी बड़े पैमाने पर आय हुई. मिठाई एवं ड्राई फ्रूट से जुड़े कारोबारियों के लिए भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुभ रहा, क्योंकि करोड़ों किलो मिठाई एवं ड्राई फ्रूट का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया. इसके अलावा, पटाखे, मिट्टी के दीपक, पीतल एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपकों की भी जमकर बिक्री हुई. 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल था. कह सकते हैं कि इस दिन दिवाली से भी ज्यादा आतिशबाजी हुई.

इधर, लोगों को मिला नया बिजनेस
उधर, अयोध्या में उमड़ रही भक्तों की भीड़ ने अयोध्यावासियों को बिजनेस का एक सुनहरा अवसर दिया है. स्थानीय लोगों ने राम भक्तों की बढ़ती तादात को देखते हुए होमस्टे (Homestay) का बिजनेस शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों ने होमस्टे खोलने के लिए आवेदन दिया है. अयोध्या में होटलों का किराया एकदम से महंगा हो गया है. ऐसे में होमस्टे में कम दामों में रुकने की व्यवस्था हो सकेगी. इससे जहां भक्तों का पैसा बचेगा, वहीं अयोध्यावासियों की कमाई हो जाएगी. अयोध्या में 800 से ज्यादा लोगों ने होमस्टे सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है. करीब 500 को प्रमाणपत्र जारी भी किए जा चुके हैं. यूपी की योगी सरकार भी लोगों को अपने घरों को होमस्टे खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago