होम / बिजनेस / बजट 2026: मोबाइल, ईवी और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती, जानें क्या महंगा हुआ

बजट 2026: मोबाइल, ईवी और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती, जानें क्या महंगा हुआ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा सरकार भारत को बायोफॉर्मा हब बनाने पर जोर दे रही है. इसके लिए बजट में 40 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026‑27 पेश किया और कई बड़ी घोषणाएँ कीं. उन्होंने कहा कि बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करना. इस बजट में खास जोर अर्थव्यवस्था की ग्रोथ, गरीबों के विकास और आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले फैसलों पर दिया गया है.

निर्मला सीतारमण ने लगातार अपना नौवां बजट पेश करते हुए बताया कि मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां अब सस्ती होंगी. बजट ने साफ किया कि कुछ चीजें अब सस्ती होंगी, तो कुछ महंगी, और ये बदलाव सीधे तौर पर आपके खर्च और बचत को प्रभावित करेंगे. विदेशी यात्रा, पढ़ाई, स्वास्थ्य या शेयर ट्रेडिंग, हर क्षेत्र में इसका अलग असर देखने को मिलेगा. 

सस्ती होने वाली चीजें

विदेश यात्रा और शिक्षा
1. विदेशी टूर पैकेज अब पहले से सस्ते होंगे. ओवरसीज टूर पैकेज पर टीसीएस (TCS) की दर 5-20% से घटाकर 2% कर दी गई है, और अब कोई न्यूनतम राशि की शर्त भी नहीं है.
2. विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए भी राहत. लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा खर्च पर TCS 5% से घटाकर 2% कर दी गई है. मेडिकल खर्चों पर भी यही छूट लागू होगी.

स्वास्थ्य और दवाइयां
1. कैंसर और रेयर डिजीज की दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी पूरी तरह हटा दी गई है.
2. डायबिटीज और सामान्य गंभीर बीमारियों की दवाओं में भी राहत.

इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा
1. मोबाइल फोन, ईवी बैटरी और माइक्रोवेव ओवन सस्ते होंगे.
2. सोलर ग्लास, एनर्जी ट्रांजिशन उपकरण, क्रिटिकल मिनरल्स और सिविलियन एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर ड्यूटी में छूट.

अन्य रोजमर्रा के सामान
1. पर्सनल यूज के लिए इंपोर्टेड सामान पर BCD 20% से घटाकर 10% किया गया है.
2. भारतीय मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली और न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंपोर्टेड सामान पर ड्यूटी में छूट.
3. चमड़े के जूते, कपड़ा, सीएनजी/बायोगैस उपकरण और कुछ घरेलू उपकरणों की कीमतों में कमी.

महंगी होने वाली चीजें

1. शेयर मार्केट में ट्रेडिंग महंगी होगी. स्टॉक ऑप्शंस और फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है.
2. फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया है.
3. इनकम टैक्स में मिसरिपोर्टिंग पर अब टैक्स की रकम के बराबर 100% पेनल्टी.
4. मूवेबल एसेट्स को छिपाने पर भी पेनल्टी लागू.
5. करों में बढ़ोतरी से शराब और स्क्रैप की कीमतें बढ़ेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

19 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

19 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

22 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19 hours ago