✕

होम / बिजनेस / Budget 2024: पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले युवाओं को तोहफा, सरकार देगी अतिरिक्त पीएफ का लाभ

Budget 2024: पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले युवाओं को तोहफा, सरकार देगी अतिरिक्त पीएफ का लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के बजट 2024 में युवाओं के लिए रोजगार पैकेज का ऐलान भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया. मोदी सरकार के 3.0 कार्यकाल के पहले बजट में युवाओं के लिए कई खास घोषणा हुई हैं. दरअसल, वित्त मंत्री ने पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले लाखों लोगों को सरकार की ओर से अतिरिक्त पीएफ का लाभ दने की घोषणा की है. तो आइए जानते हैं इस अतिरिक्त पीएफ से कितने लोगों को लाभ मिलेगा?

30 लाख युवाओं के पीएफ खाते में आएंगे अतिरिक्त 15 हजार रुपये
वित्त मंत्री ने सरकार की दूसरी प्राथमिकता रोजगार और कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार को बढ़ावा देने पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वाले युवाओं को पीएफ का अतिरिक्त लाभ देगी. युवाओं के पीएफ खाते में सरकार अपनी ओर से 15 हजार रुपये जमा करेगी. इस स्कीम से 30 लाख युवाओं को फायदा होने की उम्मीद है.

हर कंपनी नए कर्मचारी को 2 साल तक देगी रिम्बर्समेंट
केंद्र सरकार की इस स्कीम से देश में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. उसके अलावा वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए कौशल विकास पर ध्यान दिए जाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि विनिर्माण सेक्टर में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा. हर नए कर्मचारी के लिए कंपनियों को 2 साल तक हर महीने 3-3 हजार रुपये का रिम्बर्समेंट मिलेगा. इससे 50 लाख लोगों को लाभ होगा.

सरकार की 9 प्राथमिकताएं
वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत करते हुए बताया कि सरकार ने 9 प्राथमिकताएं तय की हैं. सरकार के द्वारा इस बार के बजट में तय की गई प्राथमिकताओं में कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और रिसर्च एवं डेवलपमेंट और अगली पीढ़ी के सुधार शामिल हैं. 
 
इसे भी पढ़ें-Budget 2024: Angle Tax हुआ खत्म, जानिए क्या है ये टैक्स और इसके हटने से किसे होगा फायदा ?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago