होम / बिजनेस / BSE ने इन कंपनियों के शेयरों के लॉट साइज में किया बदलाव, ये रही इसकी वजह
BSE ने इन कंपनियों के शेयरों के लॉट साइज में किया बदलाव, ये रही इसकी वजह
BSE का मानना है कि इस बदलाव को करने से कंपनी के शेयरों में भागीदारी और बढ़ सकती है, जिससे कंपनी और उसके हितधारकों में लाभ होगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कई कंपनियों के लॉट साइज में बदलाव किया है. जिन कंपनियों के लॉट साइज में बदलाव किया गया है उनमें बीएसई ने एग्जिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड और 55 अन्य SME शेयरों के लॉट साइज में बदलाव की घोषणा की है. ये बदलाव 3 नवंबर यानी आज से लागू हो गया है. बीएसई ने अब ये साइज 2000 से 500 कर दिया है. BSE के इस बदलाव से तरलता बढ़ेगी और निवेशकों के लिए कंपनी के शेयरों में कारोबार करना अधिक सुलभ हो जाएगा.
इस बदलाव को करने से क्या होगा फायदा?
एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड, भारत में प्रदर्शनियों और कार्यक्रमों के लिए एकमात्र 360 डिग्री समाधान कंपनी है जो बीएसई पर सूचीबद्ध है. बीएसई पर सूचीबद्ध होने के बाद से केवल 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. इस बदलाव से एक्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड और अन्य शेयरों में भागीदारी और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ सकता है, जिससे कंपनी और उसके हितधारकों दोनों को लाभ होगा.
आखिर क्या होता है लॉट साइज में बदलाव?
शेयरों का लॉट साइज दरअसल वो होता है जो कंपनी तय करती है और उसी साइज के अनुसार निवेशक कंपनी के शेयर खरीद सकता है. मसलन मान लीजिए कि किसी कंपनी ने अपने शेयरों के लॉट साइज को 20 किया है तो निवेशक 20 शेयरों पर ही बोली लगा सकता है.
BSE ने 55 अन्य SME में भी किया है बदलाव
BSE ने अकेले एग्जिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड के लॉट साइज में बदलाव नहीं किया है बल्कि 55 अन्य SME भी हैं जिनके इसी तरह से लॉट साइज में बदलाव किया गया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस तरह का बदलाव इन कंपनियों से लेकर इनके निवेशकों को फायदा पहुंचाएगा.
टैग्स