✕

होम / बिजनेस / क्या SBI के शेयरों में आज आई गिरावट महज अंगड़ाई है? इस ब्रोकरेज फर्म ने डराया 

क्या SBI के शेयरों में आज आई गिरावट महज अंगड़ाई है? इस ब्रोकरेज फर्म ने डराया 

कल बढ़त हासिल करने वाले SBI के शेयर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में आज नरमी बनी हुई है. दोपहर एक बजे तक बैंक के शेयर 0.63% लुढ़ककर 847.20 रुपए पर आ गए थे. हालांकि, विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने SBI को लेकर जो अनुमान जताया है, वो मौजूदा गिरावट से कहीं ज्यादा डरावना है. फर्म का कहना है कि SBI के शेयर अपने मौजूदा स्तर से करीब 22 प्रतिशत का गोता लगा सकते हैं. बता दें कि कल सरकारी बैंकों में SBI के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे. 

इतना किया Target Price
एक रिपोर्ट में मैक्वेरी (Macquarie) के हवाले से बताया गया है कि SBI के स्टॉक में और गिरावट देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म ने SBI के शेयरों की रेटिंग को न्यूट्रल से घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दिया है. साथ ही इस शेयर का टार्गेट प्राइज 665 रुपए रखा है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के शेयर अगले 12 महीने में इस स्तर तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि अधिकांश एनालिस्ट्स की राय इस मामले में Macquarie से जुदा सोच रखते हैं. SBI के स्टॉक को कवर करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 38 इस पर बुलिश हैं. 

फर्म ने कारण भी गिनाए
38 एनालिस्ट्स ने SBI के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. जबकि केवल 7 ने इसे होल्ड और 3 ने इसे बेचने की सलाह दी है. पिछले हफ्ते घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल SBI स्टॉक को कवर करने वाले ऐसे 12 एनालिस्ट्स में शामिल हो गई, जिन्होंने इस शेयर को 1000 रुपए या उससे अधिक का टार्गेट प्राइज दिया है. मैक्वेरी ने SBI की रेटिंग घटाने के कारण भी बताया है. उसका कहना है कि SBI की रेटिंग घटाए जाने के पीछे मुख्य वजह एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) पर आने वाले आगामी नियम हैं. वहीं, SBI प्रबंधन के अनुसार, ECL दिशानिर्देशों के लागू के बाद भी, इसके कैपिटल एडीक्वेसी रेशियो पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

अब तक इतना दिया रिटर्न
मैक्वेरी ने इसके अलावा, SBI के गिरते रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) पर भी चिंता जाहिर की है. ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 के अंत तक SBI का RoA घटकर 0.9% हो जाएगा. वहीं, SBI के स्टॉक की चाल की बात करें, तो आज भले ही यह लाल नजर आ रहा हो, लेकिन बीते 5 सत्र इसने ग्रीन लाइन पकड़कर निकाले हैं. इस शेयर ने इस साल अब तक 32.10% का रिटर्न दिया है. जबकि पिछले एक साल में यह 49.31% चढ़ा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 912 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago