होम / बिजनेस / Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottBournvita, जानिये क्या है पूरा मामला

Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottBournvita, जानिये क्या है पूरा मामला

Revant Himatsingka एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिसने ट्विटर पर Bournvita के बारे में एक विडियो शेयर किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mondelez India ने अपनी मशहूर हेल्थ ड्रिंक Bournvita में हाई शुगर कंटेंट के दांवों को सिरे से खारिज कर दिया है. हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ट्विटर पर एक विडियो डाला था जिसमें उसने Bournvita को लेकर कुछ दावे किये थे. आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

क्या है कंट्रोवर्सी की जड़? 
Revant Himatsingka एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिसने 1 अप्रैल को ट्विटर पर Bournvita के बारे में एक विडियो शेयर किया था. इस विडियो में खुद को हेल्थ कोच और न्यूट्रीशनिस्ट बताने वाले Himatsingka ने Bournvita को लेकर कुछ विवादास्पद दावे किये थे. Himatsingka ने विडियो में दावा किया था कि Bournvita में हाई शुगर होता है, कोको सोलिड्स होते हैं और कैंसर का कारण बनने वाले कलरेंट भी होते हैं. 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ विडियो
देखते ही देखते यह विडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा और इस विडियो पर लगभग 12 मिलियन व्यूज पूरे हो गए थे. इतना ही नहीं, इसे काफी तेजी से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जाने लगा और फिर इसे एक्टर और नेता परेश रावल के द्वारा भी शेयर किया गया. साथ ही पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने भी इस विडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिससे यह विडियो और ज्यादा वायरल हुआ. 

कंपनी ने क्या कहा? 
Mondelez इंडिया ने इस विडियो को अवैज्ञानिक बताया और इस विडियो में किये गए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया. कंपनी द्वारा Revant Himatsingka को एक कानूनी नोटिस भी भेजा गया जिसके बाद Himatsingka ने सोशल मीडिया से यह विडियो डिलीट कर दिया. Bournvita ने कहा कि पिछले 7 सालों में कंपनी ने अपने वैज्ञानिक प्रोडक्ट के माध्यम से भारतीय कंज्यूमर्स का विश्वास हासिल किया है. ये प्रोडक्ट्स पूरी तरह से अच्छी क्वालिटी के हैं और साथ ही भारतीय कानूनों के अनुरूप विकसित किये गए हैं. कंपनी ने आगे कहा कि विडियो ने लोगों के बीच Bournvita को लेकर चिंता, डर और परेशानी का माहौल बना दिया है. 

Revant Himatsingka ने मांगी माफी
Revant Himatsingka ने कनूनी नोटिस के बाद विडियो डिलीट करते हुए इन्स्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि, 13 भारत की सबसे बड़ी लॉ फर्म्स में से एक से कानूनी नोटिस प्राप्त करने के बाद मैंने फैसला लिया है कि मैं सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से यह विडियो डिलीट कर दूंगा. मैं इस विडियो के लिए Cadbury से माफी मांगता हूं. मैं किसी कंपनी या ब्रैंड को बदनाम करना नहीं चाहता हूं. न तो किसी कानूनी केस में मेरी रूचि है और न ही मेरे पास केस लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं. मैं MNC (मल्टी नेशनल कंपनी) से अनुरोध करता हूं कि इस मामले को कानूनी रूप से आगे ना ले जाएं. 

डिलीट हुआ Revant Himatsingka का अकाउंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कानूनी रूप से नोटिस मिलने के बाद सिर्फ विडियो ही डिलीट नहीं हुआ बल्कि Revant Himatsingka का सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट हो गया है. ट्विटर पर कुछ लोग इस बात से बेहद नाराज हैं और वो #BoycottBournvita का ट्रेंड चला रहे हैं. Bournvita का कहना है कि Revant Himatsingka का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट होने का उनसे कुछ भी लेना देना नहीं है.

यह भी पढ़ें: मेक इन इंडिया को देना था बढ़ावा, WTO ने कहा गैर कानूनी है कदम!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

17 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago