होम / बिजनेस / अफवाहों के प्रभाव को रोकने के लिए ZEE ने बनाई समिति, रिटायर्ड जज करेंगे अध्यक्षता

अफवाहों के प्रभाव को रोकने के लिए ZEE ने बनाई समिति, रिटायर्ड जज करेंगे अध्यक्षता

ZEE का कहना है कि गलत सूचनाओं, बाजार की अफवाहों और अटकलों के व्यापक प्रसार का संज्ञान के कारण कंपनी के बारे में नकारात्मक जनमत बना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इनमें कुछ खबरें ऐसी भी हैं जो कंपनी की छवि को प्रभावित करती हैं. इसके मद्देनजर कंपनी ने तीन सदस्यीय स्वतंत्र सलाहकार समिति के गठन का फैसला लिया है, जिसकी अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज डॉ सतीश चंद्रा (Dr. Satish Chandra) करेंगे. समिति में कंपनी के स्वतंत्र निदेशक उत्तम अग्रवाल और पी वी रमण मूर्ति भी शामिल रहेंगे. यह समिति गलत सूचनाओं, बाजार की अफवाहों और अटकलों के व्यापक प्रसार की समीक्षा करने और संज्ञान लेने में कंपनी को सक्षम बनाएगी.

इस तरह से किया है प्रभावित
ZEE का कहना है कि गलत सूचनाओं, बाजार की अफवाहों और अटकलों के व्यापक प्रसार का संज्ञान के कारण कंपनी के बारे में नकारात्मक जनमत बना है और इसके परिणामस्वरूप निवेशकों की संपत्ति में गिरावट आई है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी के बोर्ड ने डॉ. सतीश चंद्र की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र सलाहकार समिति का गठन किया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सतीश चंद्र के साथ-साथ बोर्ड के दो सदस्य, उत्तम अग्रवाल और डॉ. पीवी रमण मूर्ति भी इस समिति का हिस्सा होंगे. सतीश चंद्र 2015 में इलाहाबाद हाई कोर्ट से रिटायर हुए थे.

मार्गदर्शन करेगी समिति
समिति स्वतंत्र रूप से कंपनी के सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए बोर्ड द्वारा उठाए जाने वाले उपायों और भविष्य की कार्रवाई पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी. बोर्ड समय-समय पर उपरोक्त मामलों पर समिति से विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी प्राप्त करेगा. गौरतलब है कि हाल ही में Sony के साथ मर्जर डील टूटने के बाद से ZEE को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं. उदाहरण के तौर पर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को लेकर बड़ा दावा किया गया था. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सेबी ने अपनी जांच में पाया है कि ZEE ने अपने अकाउंट्स से लगभग 2000 करोड़ रुपए के फंड का डायवर्जन किया. बाद में ZEE ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह गलत और झूठी करार दिया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

15 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.