होम / बिजनेस / BLK ने जारी किए अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा
BLK ने जारी किए अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे, इतना हुआ मुनाफा
कंस्ट्रस्शन क्षेत्र में पिछले तीन दशक से काम करने वाली कंपनी BLK को दूसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा हुआ है. कंपनी की ऑर्डर बुक पर भी नजर डालें तो उसमें भी दूसरी तिमाही में ग्रोथ दिखाई दे रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सिविल इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी बी एल कश्यप एंड संस लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है. Q2FY24 के दौरान, कंपनी ने 325.72 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो कि Q1FY24 में पिछली तिमाही के 252.45 करोड़ रुपये के राजस्व से 29% ज्यादा है. वहीं कंपनी के PAT (Profit After Tax) पर नजर डालें तो वो 14.01 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछली तिमाही के PAT 11.95 करोड़ रुपये से 17.23% अधिक है. कंपनी ने 30 सितंबर 2023 को समाप्त छमाही के लिए 583.08 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व और 21.95 करोड़ रुपये का पीएटी दर्ज किया.
कंपनी को इस तिमाही में कितना मिला ऑर्डर
दूसरी तिमाही में कंपनी को 247 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. कंपनी को हाल ही में नया ऑर्डर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से 167 करोड़ रुपये और सत्व वर्व, पुणे से लगभग 80 करोड़ रुपये का मिला है. कंपनी के कुल ऑर्डर पर नजर डालें तो 30 सितंबर 2023 को समाप्त छमाही तक 3005 करोड़ रुपये रहा. कंपनी को जिन सरकारी कंपनियों से ऑर्डर मिला है, उनमें वाणिज्यिक, बुनियादी ढांचा/ औद्योगिक और संस्थागत शामिल हैं. , कंपनी को सरकारी क्षेत्र से लगभग 23% निजी क्षेत्र से 77 प्रतिशत ऑर्डर मिले हैं. निजी क्षेत्र से कंपनी को 3005 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को जिन तीन राज्यों से ऑर्डर मिला है उनमें कर्नाटक - 36%, हरियाणा - 20% और दिल्ली - 18% हैं.
क्या बोले कंपनी के प्रबंध निदेशक?
दूसरी तिमाही के परिणामों पर अपनी बात रखते हुए बीएल कश्यप एंड संस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, विनीत कश्यप ने कहा, तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ 140 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में काम पूरा करने के साथ अब तक हम 250 परियोजनाओं को पूरा करते हुए बीएलके शीर्ष पर है. कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 में दोहरे अंक का मार्जिन हासिल करने के लिए कंपनी कोशिश कर रही है.
बीएलके अपने प्रमुख बिजनेस से संबंधित बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जो हाई क्वॉलिटी वाली संरचनाएं और उनसे जुड़े कार्य हैं. कंपनी को रेलवे, बिजनेस पार्क, शैक्षणिक संस्थान और आवासीय परिसरों जैसे कई क्षेत्रों में ऑर्डर मिल रहे हैं. बी एल कश्यप प्रौद्योगिकी में निवेश करना और अनुकूलित सेवाएं प्रदान करना जारी रखेंगे. कंपनी ने तकनीकी क्षमताओं में महत्वपूर्ण संसाधनों का निवेश किया है और एक अत्याधुनिक प्रणाली विकसित की है जो परिचालन और लेखांकन प्रक्रियाओं पर पूरी निगरानी रखने में सक्षम बनाती है.
क्या करती है बी एल कश्यप लिमिटेड
बी एल कश्यप एंड संस लिमिटेड (बीएलके) अग्रणी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कंपनी में से एक है. कंपनी की उपस्थिति भारत के 8 राज्यों के 12 शहरों में है. तीन दशकों की विशेषज्ञता के साथ, बीएलके ने 250 से अधिक परियोजनाओं और 140 मिलियन वर्ग फुट से अधिक को पूरा किया है. पोर्टफोलियो विस्तार में आईटी परिसर, वाणिज्यिक स्थान, मॉल, होटल, आवासीय परिसर, संस्थान, कारखाने और विनिर्माण सुविधाएं, स्वास्थ्य देखभाल और परिवहन शामिल हैं. बीएलके के पास 1200+ इंजीनियरों और पेशेवरों का एक मजबूत कार्यबल है.
टैग्स