✕

होम / बिजनेस / Blinkit की नई सर्विस, अब सिर्फ 10 मिनट में एक्सचेंज और रिटर्न हो जाएंगे प्रोडक्ट्स

Blinkit की नई सर्विस, अब सिर्फ 10 मिनट में एक्सचेंज और रिटर्न हो जाएंगे प्रोडक्ट्स

Blinkit ने रिटर्न/एक्सचेंज सर्विस को सबसे पहले दिल्ली-NCR में कुछ हफ्तों तक ट्रायल के तौर पर शुरू किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ सालों में हमने देश में क्विक कॉमर्स कंपनियों का तेज उभार देखा है. इन कंपनियों ने अपनी सुपरफास्ट डिलिवरी से मेट्रो शहरों के घर-घर में अपनी जगह बना ली है. अब जोमाटो (Zomato) के स्वामित्व वाली ब्लिंकिट (Blinkit) ने सुपरफास्ट एक्सचेंज और रिटर्न फीचर की शुरुआत भी कर दी है. इसके तहत अब किसी सामान को बदलने के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा. यह काम भी डिलिवरी की तरह सिर्फ 10 मिनट में किया जा सकेगा. फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर के अलावा, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में दी जाएगी. 

कई मेट्रो शहरों में शुरू हुई सुविधा 

ब्लिंकिट ने कहा कि कस्टमर को सबसे ज्यादा समस्या कपड़ों एवं जूते-चप्पलों की साइज और फिटिंग की होती है. इसके चलते लोग रिटर्न और एक्सचेंज करते हैं. हम ऐसे कस्टमर्स को नई सुविधा दिलाने वाले हैं. अब आप सिर्फ 10 मिनट में भी रिटर्न और एक्सचेंज कर पाएंगे. इस सुविधा को दिल्ली-एनसीआर में सफलतापूर्वक टेस्ट किया जा चुका है. अब इसे देश के अन्य महानगरों में भी शुरू किया जा रहा है. आने वाले समय में कई और शहर भी इसके दायरे में आ जाएंगे. 

सिर्फ 10 मिनट में एक्सचेंज और रिटर्न की सुविधा

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस फीचर की मदद से उन लोगों तक भी अपनी सर्विस पहुंचा पाएंगे, जो साइज और फिटिंग की चिंता के चलते ऑनलाइन खरीदारी नहीं करना चाहते. हम उन्हें सिर्फ 10 मिनट में एक्सचेंज और रिटर्न की सुविधा देने जा रहे हैं.

बड़ी खरीदारी करने वालों को मिलेगा लाभ

हाल ही में कंपनी ने कारोबारियों के लिए भी खरीदारी करते समय जीएसटी नंबर (GSTIN) एड करने की सुविधा दे दी थी. इसकी मदद से उन्हें जीएसटी इनपुट क्रेडिट (GST Input Credit) का लाभ मिल जाया करेगा. यह सुविधा ब्लिंकिट एप के जरिए आसानी से हासिल की जा सकती है. इसकी मदद से आपको जीएसटी इनवॉइस भी मिल जाएगा. अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि इससे बड़ी खरीदारी करने वालों को लाभ मिलेगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

18 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago