✕

होम / बिजनेस / Blinkit को लेकर आई बड़ी खबर, आपको भी होनी चाहिए इसकी खबर

Blinkit को लेकर आई बड़ी खबर, आपको भी होनी चाहिए इसकी खबर

हैदराबाद में ब्लिंकिट के वेयरहाउस पर छापेमारी में फूड सेफ्टी से खिलवाड़ की जानकारी सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

10 मिनट में डिलीवरी की गारंटी देने वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही है. कंपनी के लिए हैदराबाद से जो खबर आई है, वो पूरे देश में उसकी छवि प्रभावित कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हैदराबाद के एक इलाके में ब्लिंकिट के वेयरहाउस पर छापेमारी में पाया है कि वहां कई खाद्य सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया जा रहा था. बता दें कि ब्लिंकिट फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) की कंपनी है और पिछले कुछ समय में इसने बड़ी संख्या में ग्राहक बनाए हैं.

कई पदार्थ किए जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, छापे के दौरान ब्लिंकिट के वेयरहाउस में स्वच्छता प्रोटोकॉल की कमी का पता चला है. इसके साथ ही साइट पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ भी पाए गए हैं. खाद्य सुरक्षा आयुक्त की तरफ से बताया गया है कि कामाक्षी फूड्स लाइसेंस द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एक्सपायर पाए गए हैं. सूजी, रॉ पीनट बटर, मैदा, पोहा, बेसन और बाजरा को वेयरहाउस जब्त किया गया है, इसकी कीमत करीब 30,000 रुपए है.

धूल से भरे थे स्टोरेज रैक
विभाग को यह भी संदेह है कि गोदाम में मिली 52,000 रुपए मूल्य की साबुत रागी (फिंगर बाजरा) का आटा और तूर दाल जैसे अन्य खाद्य पदार्थ भी संक्रमित थे. आयुक्त ने बताया है कि इन उत्पादों को जब्त कर लिया गया और सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है. छापेमारी के दौरान विभाग के अधिकारियों ने पाया कि कैंपस बहुत अव्यवस्थित और अस्वच्छ था. स्टोरेज रैक भी धूल भरे हुए थे. वहीं, कंपनी का कहना है कि हम सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को गंभीरता से लेते हैं. हम सुधारात्मक कार्रवाई लागू करने के लिए वेयरहाउस पार्टनर्स और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. 

पहले नाम था ग्रोफर्स
Blinkit ने देश के कई शहरों में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है. 10 मिनट में सब्जी से लेकर राशन तक बहुत कुछ डिलीवर करने के चलते ब्लिंकिट को काफी पसंद भी किया जाने लगा है. इस कंपनी को पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था. 2022 में जोमैटो ने 4,447.48 करोड़ रुपये में इसे खरीद लिया था. शुरुआत में Zomato को ब्लिंकिट को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अब सबकुछ ठीक है. Blinkit द्वारा डिलीवरी डार्क स्टोर्स के माध्यम से की जाती है, जो आमतौर पर आवासीय क्षेत्रों में और उसके आसपास 2,500-3,500 वर्ग फुट के वेयरहाउस में होते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

12 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

12 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago