होम / बिजनेस / आखिर ट्विटर पर क्यों वायरल हो रहा है ‘Amul Taaza’?

आखिर ट्विटर पर क्यों वायरल हो रहा है ‘Amul Taaza’?

घरों में और राशन की दुकानों पर हमने अक्सर ही Amul Taaza के डब्बे और पेटियां देखी हैं. लेकिन क्या आपने उस डिब्बे को पलटकर उस पर लिखे डिस्क्लेमर को पढ़ा है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्टरनेट पर हमें अक्सर ही कुछ न कुछ चौंकाने वाला मिल जाता है. आये दिन हमें इन्टरनेट पर नया, मजेदार कंटेंट मिलता रहता है जो हमें अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. Amul एक ऐसा ब्रांड है जो अक्सर ही अपने रचनात्मक कंटेंट से हमारा ध्यान अपनी ओर खींचता रहता है. 
 
अपनी रचनात्मकता के लिए जाना जाता है Amul
अगर आप Amul के सोशल मीडिया हैंडल को चेक-आउट करें तो आपको पता लगेगा कि अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए Amul बहुत ही जबरदस्त पोस्ट्स और विडियो बनाता है जो दुनिया में चल रहे ट्रेंड से पूरी तरह मेल खाते हैं. इतना ही नहीं, Amul को शब्दों के साथ खुबसूरत खिलवाड़ करके अपने कंटेंट को रोचक बनाने के लिए भी जाना जाता है. अपने उत्पाद के लिए Amul हमेशा ही बेहद नई और जबरदस्त टैगलाइन्स बनाता है. 
 
Amul का फ्लैगशिप ब्रांड है ‘Amul Taaza’ 
‘Taaza’ भी Amul की रचनात्मकता का एक उदाहरण है. ‘Taaza’, किसी भी मिल्क उत्पाद के लिए एक सर्वश्रेष्ठ नाम है क्योंकि जब बात दूध की आती है तो लोग सबसे पहले ताजगी और ताजा उत्पाद ही खोजते हैं. हमने अक्सर ही राशन की दुकानों में ‘Amul Taaza’ की पेटियों को देखा है. लेकिन क्या आपने कभी Amul Taaza के डब्बे को पलटकर देखा है? हाल ही में एक शख्स ने Amul Taaza के पीछे लिखे डिस्क्लेमर की तस्वीर खींचकर ट्विटर पर साझा की है जिसके बाद से ट्विटर पर ‘Amul Taaza’ खूब वायरल हो रहा है.

आखिर क्या है पूरा मामला? 
‘Amul Taaza’ के पैकेट पर लिखा डिस्क्लेमर कहता है – यह केवल एक ब्रांड का नाम अथवा ट्रेड मार्क है यह इस उत्पाद के असली स्वभाव को नहीं बताता है. इस पोस्ट को @DietPravda के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है और इस पोस्ट में ‘Amul Taaza’ की पैकेजिंग की तस्वीर भी शामिल है. कुछ ही समय में इस पोस्ट ने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अब तक इसे ट्विटर पर लगभग 42 हजार व्यूज मिल चुके हैं. 
 
पोस्ट को मिले एक से एक शानदार कमेंट्स 
इस पोस्ट पर बहुत से शानदार कमेंट्स भी किये गए हैं. जहां एक कमेंट में लिखा गया है – ‘और फिर लोग सोचते हैं कि हमें विश्वास क्यों नहीं होता?’, वहीं एक अन्य कमेन्ट में लिखा गया है ‘क्या इस डिस्क्लेमर में Taaza की तरफ इशारा किया जा रहा है?’ इस कमेन्ट पर जवाब दिया गया है – ‘हां, Lol समझ नहीं आता कि इन्होने Taaza शब्द का इस्तेमाल ही क्यों किया?’. एक अन्य शख्स ने कमेंट कर कहा – ‘रियल जूस के साथ भी ऐसा ही है. शुक्र है कि मैंने ऐसे ब्रैंड्स का इस्तेमाल करना छोड़ दिया. एक कमेंट में तो यहां तक लिखा गया है कि अगर ‘Amul Taaza’ इस उत्पाद के असली स्वभाव को नहीं बताता तो फिर और क्या बताता है?’ 
 
यह भी पढ़ें: अगर ऐसा ही रहा तो बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाएंगी महिलायें

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 hour ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

6 hours ago