होम / बिजनेस / TATA के लिए फायदे का सौदा साबित होगी Bisleri डील, इस तरह भरेगी झोली

TATA के लिए फायदे का सौदा साबित होगी Bisleri डील, इस तरह भरेगी झोली

टाटा समूह मिनरल वॉटर कंपनी बिसलेरी को खरीदने जा रहा है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो दो साल के भीतर यह डील पूरी हो जाएगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मिनरल वॉटर की पहचान बन चुकी बिसलेरी अब टाटा समूह की होने वाली है. बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान अपने इस कारोबार को इसलिए बेच रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी जयंती चौहान को इसे चलाने दिलचस्पी नहीं है. Tata के लिए यह डील हर लिहाज से फायदे का सौदा हो सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह टाटा ग्रुप के लिए सही समय पर सही सौदा है.

रिवेन्यु और प्रॉफिट बढ़ेगा  
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इक्विटी रिसर्च फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि यदि बिसलेरी का अधिग्रहण होता है, तो यह टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) के लिए फायदे का सौदा होगा. नुवामा का अनुमान है कि वित्तवर्ष 23 में बिसलेरी को 2,500 करोड़ रुपए का राजस्व (Revenue) और टैक्स काटने के बाद 220 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हो सकता है. फर्म के मुताबिक, बिसलेरी के अधिग्रहण से TCPL के राजस्व और मुनाफे में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

मजबूत होगा पोर्टफोलियो
रिसर्च फर्म का यह भी कहना है कि अगर TCPL केवल कर्ज के जरिए बिसलेरी का अधिग्रहण करती है, तो ब्याज लागत बिसलेरी के मुनाफे को प्रभावित कर सकती है. नुमावा ने कहा कि टाटा कंज्यूमर के पास पहले से ही प्रीमियम-एंड में हिमालयन और हाइड्रेशन सेगमेंट में टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको+ जैसे ब्रांड हैं. ऐसे में बिसलेरी के आने से न केवल उसका पोर्टफोलियो मजबूत होगा, बल्कि बाजार पर पकड़ भी बढ़ेगी.  

विन-विन सिचुएशन
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टाटा बेहद कारगर रणनीति के आगे बढ़ रही है. कंपनी सोच-समझकर चुनिंदा कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है. टाटा समूह ने Himalayan नेचुरल मिनरल वॉटर ब्रैंड खरीदा था, इसके बाद FY22 में Himalayan के खाते में प्रॉफिट आया. इससे पता चलता है कि टाटा समूह किस ढंग से किसी कंपनी को प्रॉफिटेबल कंपनी बनाने में माहिर है. ऐसे में पहले से ही अच्छी स्थिति में चल रही बिसलेरी को समूह और ऊंचाई पर पहुंचा सकता है और इसका सीधा फायदा उसे ही होगा. यानी बिसलेरी खरीदना TATA के लिए विन-विन सिचुएशन है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

20 hours ago