होम / बिजनेस / Biocon ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कितनी मजबूत हुई वित्तीय सेहत
Biocon ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कितनी मजबूत हुई वित्तीय सेहत
बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजूमदार-शॉ ने की थी. कंपनी के उत्पाद कम से कम 120 देशों में जाते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दिग्गज जैव प्रौद्योगिकी कंपनी (Biopharmaceutical Company) बायोकॉन (Biocon) ने इस मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफा, दोनों में बढ़ोत्तरी हुई है. Q2FY24 में कंपनी ने 126 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया, जो सालाना आधार पर 168% ज्यादा है. इस दौरान Biocon का कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर 52% की उछाल के साथ 3,620 करोड़ रुपए पहुंच गया है. कंपनी के EBITDA और EBITDA मार्जिन में भी तेजी दर्ज की गई है.
Core EBITDA भी बढ़ा
बायोकॉन की तरफ से बताया गया है कि वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 3,620 करोड़ का रिवेन्यु दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,384 करोड़ रुपए था. वहीं, कंपनी का कोर EBITDA सालाना आधार (YoY) पर 35% की उछाल के साथ 1100 करोड़ रहा है. कोर EBITDA मार्जिन में भी 32% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जबकि EBITDA YoY 68% की ग्रोथ के साथ 900 करोड़ रहा है और EBITDA मार्जिन में 25% की वृद्धि हुई है.
यहां भी मिल रहा बिजनेस
कंपनी के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बायोकॉन और बायोकॉन बायोलॉजिक्स की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) ने कहा कि बायोकॉन ने इस तिमाही में 52% सालाना आधार पर 3,620 करोड़ रुपए की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की है. इसकी एक प्रमुख वजह बायोसिमिलर के राजस्व में आई 97% की वृद्धि है. कंपनी का EBITDA भी सालाना 68% बढ़कर 900 करोड़ रुपए हो गया है. उन्होंने कहा कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स अब उत्तरी अमेरिका और अधिकांश उभरते बाजारों से बिजनेस ला रही है. किरण मजूमदार-शॉ ने बताया कि यूरोप और कुछ शेष देशों में किए गए अधिग्रहण का एकीकरण इसी साल पूरा होने की उम्मीद है.
टैग्स