होम / बिजनेस / बिल गेट्स ने शेयर किया अपना 48 साल पुराना रिज्यूमे, आप भी एक नज़र देख लें

बिल गेट्स ने शेयर किया अपना 48 साल पुराना रिज्यूमे, आप भी एक नज़र देख लें

इस रिज्यूमे के साथ बिल गेट्स ने दिल खुश करने वाली बात भी लिखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपना रिज्यूमे शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. अब तक हजारों लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं. इस रिज्यूमे के साथ बिल गेट्स ने दिल खुश करने वाली बात भी लिखी है.

1974 का रिज्यूमे
दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने हाल ही में अपने लिंक्डइन अकाउंट पर अपना 1974 का रिज्यूमे शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘चाहे आप हालिया ग्रेजुएट हों या कॉलेज ड्रॉपआउट, मुझे यकीन है कि आपका रिज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे की तुलना में कहीं बेहतर दिखता होगा’. अब तक उनकी इस पोस्ट को 95 हजार से अधिक लाइक्स और करीब ढाई हजार कमेंट मिल चुके हैं.

कई कोर्स का किया जिक्र
1974 के इस रेज्यूमे में बिल गेट्स का नाम विलियम एच गेट्स है. इसे उन्होंने हार्वर्ड में प्रथम वर्ष के दौरान तैयार किया था. रेज्यूमे बताता है कि उन्होंने ऑपरेटिंग सिस्टम स्ट्रक्चर, डेटाबेस मैनेजमेंट, कंपाइलर कंस्ट्रक्शन और कंप्यूटर ग्राफिक्स जैसे कोर्स किए हैं.

जमकर हो रहा शेयर
रिज्यूमे में बिल गेट्स ने बताया है कि उन्हें Cobol, Fortran, Algol, Basic जैसी सभी प्रमुख प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस का अनुभव है. उन्होंने 1973 में TRW सिस्टम्स ग्रुप के साथ बतौर सिस्टम प्रोग्रामर अपने एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया है. इसके अलावा उन्होंने बताया है कि 1972 में उन्होंने लेकसाइड स्कूल, सिएटल में कॉन्ट्रैक्ट पर को-लीडर और को-पार्टनर के तौर पर काम किया है. गेट्स के रिज्यूमे को अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

13 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

18 hours ago