होम / बिजनेस / Snacks के बाजार में लंबी छलांग के लिए Bikano ने तैयार किया खास Plan

Snacks के बाजार में लंबी छलांग के लिए Bikano ने तैयार किया खास Plan

Bikano की नजर भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट पर भी है. कंपनी अपने स्नैक्स और पैकेज्ड फूड का निर्यात बढ़ाने में लगी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में स्नैक्स का बाजार काफी बड़ा है और इसके लगातार वृद्धि करने की उम्मीद है, क्योंकि हमारे यहां बगैर स्नैक्स के काम नहीं चलता. सुबह चाय हो या फिर शाम की कॉफी, हम भारतीयों को खाने के लिए कुछ न कुछ चाहिए. यही वजह है कि स्नैक्स बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में समय-समय पर कुछ न कुछ बदलाव करती रहती हैं, ताकि ग्राहकों की पसंद के अनुसार उन्हें ढाला जा सके. अब बिकानो (Bikano) ने मार्केट की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी पर कब्जे के लिए खास रणनीति तैयार की है. 

ये है कंपनी का लक्ष्य 
आजकल लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं और वो प्रोडक्ट भी उसी के अनुरूप चुनते हैं. इसी पर फोकस करते हुए Bikano ने अपने न्यूट्रिशन बढ़ाकर और प्रिजर्वेटिव जैसी चीजें घटाकर प्रोडक्ट बनाने शुरू कर दिए हैं. कंपनी एक्सपोर्ट बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू मार्केट में भी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बिकानो ने कई ऐसे प्रोडक्ट बनाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल ना हो और लोगों को भरपूर पोषण मिले. कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में 200 करोड़ रुपए की बिक्री करने की है. 

ग्लोबल मार्केट पर नजर
Bikano की नजर भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट पर भी है. कंपनी अपने स्नैक्स और पैकेज्ड फूड का निर्यात बढ़ाने में लगी है. साथ ही उसने फ्रोजन प्रोडक्ट्स की कई रेंज भी तैयार की हैं. बिकानो को उम्मीद है कि नए प्रोडक्ट्स की वजह से साल-दर-साल के आधार पर उसके निर्यात में कम से कम 40% की तेजी दर्ज की जा सकती है. बता दें कि स्नैक्स Bhujia Namkeen और Aloo Bhujia जैसे फेमस उत्पाद बनाने वाली यह कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, एशिया, अफ्रीका, मिडल ईस्ट और भारतीय उपमहाद्वीप के कुल 35 देशों में मौजूद है.

मौके को भुनाने की कोशिश
1988 में Shyam Sundar Aggarwal द्वारा स्थापित बिकानो ने दुनिया भर में अपने फ्रोजन फूड प्रोडक्ट का बाजार फैलाना चाहती है और इसके लिए वह अलग-अलग इलाकों और लोगों की पसंद के हिसाब से उत्पाद तैयार कर रही है. कोरोना महामारी के दौर में दुनियाभर में फ्रोजन फूड और स्नैक्स की मांग बढ़ी थी, जो आज भी कायम है. Bikano इस मौके को भुनाना चाहती है. कंपनी का फोकस खुदरा ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है, इसके लिए उसने पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के 300 और 400 ग्राम के पैक तैयार किए हैं.

न्यूट्रिशन पर खास फोकस
बिकानो (Bikano) के प्रोडक्ट रेंज में स्नैक्स, स्वीट्स और फ्रोजन आइटम आदि शामिल हैं. बीते कुछ समय से कंपनी अपने उत्पादों में न्यूट्रीशनल वैल्यू पर ज्यादा ध्यान दे रही है. इसके साथ ही उसने कई ऐसे फूड प्रोडक्ट भी तैयार किए हैं, जिनमें प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल ना के बराबर है. एक रिपोर्ट बताती है कि Bikano ने ग्रेटर नोएडा में अपना एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है. बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी इस प्लांट पर करीब 400 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1 hour ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

1 hour ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

5 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.