होम / बिजनेस / औद्योगिक क्रांति की ओर बिहार: ‘1 रुपये जमीन स्कीम’ से बड़ा निवेश आकर्षित करने की तैयारी

औद्योगिक क्रांति की ओर बिहार: ‘1 रुपये जमीन स्कीम’ से बड़ा निवेश आकर्षित करने की तैयारी

जमीन से लेकर टैक्स और ब्याज सब्सिडी तक, सरकार ने इस पैकेज को बेहद आकर्षक बनाया है. आवेदन प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है, जिससे अधिक से अधिक उद्यमी इसका लाभ उठा सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

बिहार सरकार ने औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए एक अनोखी और बड़ी पहल की है. अब राज्य में बड़े निवेश और रोजगार लाने वाले उद्यमियों को सिर्फ 1 रुपये के टोकन अमाउंट पर जमीन दी जाएगी. अक्सर देखा जाता है कि अच्छे बिजनेस आइडिया होने के बावजूद जमीन की महंगी कीमतें उद्यमियों का सपना अधूरा कर देती हैं. ऐसे में बिहार सरकार की यह पहल उद्योग लगाने वालों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. ‘बिहार इंडस्ट्रियल निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025’ के तहत सरकार जमीन को लगभग मुफ्त में उपलब्ध करा रही है. यह मौका सीमित समय के लिए है और इसके लिए 31 मार्च 2026 तक आवेदन करना होगा. जानिए किसे मिलेगी यह जमीन और क्या हैं इसके नियम. 

किसे मिल सकती है 1 रुपये वाली जमीन?

हर किसी को यह लाभ नहीं मिलेगा. सरकार ने इसके लिए कुछ विशेष योग्यताएं तय की हैं. यह ऑफर मुख्य रूप से उन निवेशकों के लिए है जो राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर सकते हैं. शर्तें इस प्रकार हैं:

1. यदि कोई कंपनी 100 करोड़ रुपये का निवेश करती है और 1,000 लोगों को रोजगार देती है, तो उसे 10 एकड़ जमीन सिर्फ 1 रुपये में मिलेगी.
2. यदि निवेश 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, तो कंपनी को 25 एकड़ जमीन इसी टोकन अमाउंट पर दी जाएगी.
3. ‘फॉर्च्यून 500’ में शामिल कंपनियों के लिए नियम और आसान हैं. ऐसे निवेशकों को सिर्फ 200 करोड़ रुपये निवेश पर ही 10 एकड़ जमीन मिल सकेगी.
4. बाकी निवेशकों के लिए भी राहत है. BIADA अपनी जमीन की दरों पर 50% तक छूट दे रहा है.

पैकेज में सिर्फ जमीन नहीं, वित्तीय फायदे भी शामिल

सरकार चाहती है कि उद्योग न केवल स्थापित हों बल्कि लंबे समय तक फले फूलें. इसलिए इस पैकेज में कई वित्तीय प्रोत्साहन भी शामिल किए गए हैं. इसमें 40 करोड़ रुपये तक ब्याज सब्सिडी, 100% SGST की वापसी या प्रोजेक्ट लागत का 300% तक नेट SGST रिइंबर्समेंट, जिसकी अवधि 14 साल तक हो सकती है. इसके अलावा 30% तक कैपिटल सब्सिडी जैसे लाभ मिलेंगे, निवेशक अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन, प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

इस स्कीम के तहत उद्योग लगाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है.

1. BIADA की आधिकारिक वेबसाइट biada1.bihar.gov.in पर जाएं.
2. ‘Apply Online’ सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
3. अपना नाम, पता और आवश्यक जानकारी भरें. आपकी ईमेल आईडी आपका यूजर आईडी होगी.
4. पासवर्ड सेट करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें.

सरकार ने निवेशकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन 18003456214 जारी की है. इसके अलावा, किस जिले में कितनी जमीन उपलब्ध है, कौन सा इंडस्ट्रियल एरिया उपयुक्त है, इसकी जानकारी पोर्टल के ‘लैंड बैंक’ सेक्शन में उपलब्ध है. यहां ‘प्लग एंड प्ले’ शेड्स की डिटेल भी दी गई है ताकि बिना निर्माण कार्य के तुरंत उद्योग शुरू किया जा सके.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

4 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

4 hours ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

5 hours ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

6 hours ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

6 hours ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

7 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

3 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

4 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

4 hours ago