✕

होम / बिजनेस / देश के सबसे बड़े IPO का स्वागत करने के लिए हो जाइए तैयार, Jio को लेकर आई ये बड़ी खबर

देश के सबसे बड़े IPO का स्वागत करने के लिए हो जाइए तैयार, Jio को लेकर आई ये बड़ी खबर

मुकेश अंबानी अपनी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस Jio का आईपीओ लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड पहले LIC, फिर हुंडई इंडिया के नाम रहा और अब मुकेश अंबानी इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं. अंबानी के नेतृत्व वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो का IPO अगले साल आ सकता है. इसके देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्‍यू होने की संभावना है. एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी चाहते हैं कि पहले उनकी टेलिकॉम कंपनी का आईपीओ आए उसके बाद रिटेल बिजनेस को स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया जाए. 

RIL ने पहले कही थी ये बात 
वैसे, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की तरफ से अब तक आईपीओ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 2019 में रिलायंस की तरफ से कहा गया था कि टेलिकॉम और रिटेल दोनों बिजनेस को अगले पांच सालों में शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा. माना जा रहा है कि अंबानी पहले Jio का आईपीओ लाना चाहते हैं. जियो की आर्थिक सेहत काफी मजबूत है. कंपनी लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है.  47.9 करोड़ सब्‍सक्राइबर के साथ Jio देश की नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी बन गई है. ऐसे में जियो को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का यह सबसे सही समय है.

रिटेल के लिए करना होगा इंतजार
रिलायंस अपने रिटेल बिजनेस को मार्केट में लिस्ट कराने की जल्दबाजी में नहीं है. बताया जा रहा है कि इसके आईपीओ में कुछ समय लग सकता है. दरअसल, कंपनी पहले अपनी संचालन संबंधी चुनौतियों का समाधान करना चाहती है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) में रिलायंस रिटेल के मुनाफे में उछाल देखने को मिला है. उसका शुद्ध मुनाफा 5.2% बढ़कर 2,935 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, देश के सबसे बड़े रिटेलर की ऑपरेशनल इनकम 3.5% घटकर 66,502 करोड़ रही. फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट के कमजोर प्रदर्शन से कंपनी की आय प्रभावित हुई.   

ऐसी है JIo की आर्थिक सेहत
Jio की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस टेलिकॉम कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 23.4% बढ़कर 6,539 करोड़ रुपए रहा. दरअसल, जुलाई की शुरुआत में कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में इजाफा किया था, इसकी वजह से उसके मुनाफे में उछाल आया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में जुलाई-सितंबर में जियो की प्रति ग्राहक औसत आय 7.4% बढ़कर 191.5 रुपए रही. जबकि इस दौरान कंपनी की आय 18% की उछाल के साथ 31,709 करोड़ रुपए रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago