होम / बिजनेस / भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने प्रस्तावित भारत-दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ (India-SACU) तरजीही व्यापार समझौते (PTA) पर बातचीत तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दक्षिण अफ्रीका के व्यापार मंत्री पार्क्स ताऊ के साथ बैठक में व्यापार समझौते के साथ महत्वपूर्ण खनिजों, फार्मास्युटिकल्स और विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. यह बैठक गुरुवार को जयपुर में आयोजित ब्रिक्स 2026 ट्रेड मिनिस्टर्स मीटिंग (2026 BRICS Trade Ministers' Meeting) से इतर हुई. गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों पक्षों ने India-SACU PTA के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToRs) पर हस्ताक्षर और वार्ता को जल्द पूरा करने की जरूरत पर चर्चा की.

2008 से अटकी है ट्रेड डील

भारत और SACU के बीच PTA पर बातचीत 2008 में शुरू हुई थी, लेकिन बाजार पहुंच और कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर मतभेदों के कारण यह प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी. अब दोनों पक्ष व्यापारिक साझेदारी में विविधता लाने और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

खास तौर पर महत्वपूर्ण खनिजों, फार्मास्युटिकल्स और औद्योगिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. प्रस्तावित समझौते से दोनों पक्षों के कारोबारियों को बेहतर बाजार पहुंच मिलने और भारत तथा SACU सदस्य देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है.

इन 5 देशों का समूह है SACU
दक्षिणी अफ़्रीकी कस्टम यूनियन (SACU) में दक्षिण अफ्रीका के अलावा बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो और नामीबिया शामिल हैं. यह अफ्रीका का सबसे पुराना सीमा शुल्क संघ है और क्षेत्रीय व्यापार में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

BRICS बैठक में आर्थिक सहयोग पर जोर

भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के तहत जयपुर में ब्रिक्स 2026 ट्रेड मिनिस्टर्स मीटिंग की मेजबानी कर रहा है. बैठक में सदस्य देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, मजबूत और लचीली सप्लाई चेन विकसित करने तथा टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हो रही है.

पीयूष गोयल और पार्क्स ताऊ के बीच हुई बातचीत को BRICS साझेदार देशों के साथ भारत के व्यापक आर्थिक जुड़ाव के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है. भारत रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और भविष्य की आर्थिक वृद्धि के लिए नए व्यापारिक अवसर तलाशने पर जोर दे रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

6 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

6 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

7 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

7 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें