✕

होम / बिजनेस / लार्सन एंड टूब्रो को बड़ी राहत, 2,237 करोड़ के GST डिमांड से छूटी जान, जानिए कैसे?

लार्सन एंड टूब्रो को बड़ी राहत, 2,237 करोड़ के GST डिमांड से छूटी जान, जानिए कैसे?

रेवेन्यू में शानदार बढ़ोतरी की वजह से जून तिमाही में L&T का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,786 करोड़ रुपये हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रा सेक्टर की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (L&T) को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कंपनी ने 20 अगस्त को बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ 2,237 करोड़ रुपये की मांग को खारिज कर दिया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'लार्सन एंड टुब्रो ने मुंबई के प्रिंसिपल कमिश्नर, जीएसटी एंड सर्विसेज टैक्स के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी. इसमें कंपनी की पुरानी सब्सिडियरी पर 2,237 करोड़ के टैक्स की मांग की गई थी. हालांकि, कंपनी पहले ही इसका भुगतान कर चुकी थी.

कंपनी ने क्या कहा?

फाइलिंग के मुताबिक, इसके बाद कंपनी को 19 अगस्त को हाई कोर्ट का ऑर्डर मिला, जिसमें जीएसटी डिपार्टमेंट (GST Department) द्वारा भेजे गए नोटिस को खारिज कर दिया गया था. वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के नेट प्रॉफिट में 12 पर्सेट की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. हालांकि, यह अनुमानों से थोड़ा कम रहा था. इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 15 पर्सेट की बढ़ोतरी रही.

जून में कैसे रहे नतीजे?

रेवेन्यू में शानदार बढ़ोतरी की वजह से जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,786 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,493 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी का प्रॉफिट 2,876 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था. संबंधित अवधि में लार्सन एंड टुब्रो का रेवेन्यू अनुमानों से ज्यादा यानी 55,120 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 52,518 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था.

कंपनी के बारे में

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) आज दुनिया की टॉप-5 कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है. एलएंडटी, भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है. इसका मुख्यालय मुंबई में है और लगभग 80 साल से इसकी भारत में मौजूदगी है. आज के समय में ये दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में अपनी सर्विसेस देती है. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के अलावा कंपनी टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में काम करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago