होम / बिजनेस / NBFCs को RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को रजिस्ट्रेशन से छूट का प्रस्ताव

NBFCs को RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को रजिस्ट्रेशन से छूट का प्रस्ताव

RBI का यह प्रस्ताव छोटी और कम-जोखिम वाली NBFCs के लिए एक अहम राहत है, जिससे उनका अनुपालन बोझ कम होगा और संचालन अधिक सरल बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

छोटी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. RBI ने प्रस्ताव दिया है कि ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कुछ NBFCs को पंजीकरण की अनिवार्यता से छूट दी जा सकती है. इस कदम का उद्देश्य अनुपालन का बोझ घटाना और छोटे वित्तीय संस्थानों को सुचारु रूप से काम करने में मदद करना है.

किसे मिलेगी पंजीकरण से छूट

RBI के अनुसार, वे NBFCs जिनके पास सार्वजनिक धन नहीं है, जिनका ग्राहकों से सीधा लेन-देन नहीं होता और जिनकी कुल संपत्ति ₹1000 करोड़ से कम है, उन्हें पंजीकरण से राहत दी जा सकती है. यह छूट टाइप-1 NBFCs को कुछ विशेष शर्तों के साथ देने का प्रस्ताव है.

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने क्या कहा

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इन NBFCs की संरचना और वित्तीय जोखिम को ध्यान में रखते हुए मौजूदा नियमों की समीक्षा की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कंपनियों से वित्तीय प्रणाली को जोखिम की संभावना कम है, इसी वजह से पंजीकरण से छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है.

ब्रांच खोलने के नियमों में भी ढील

केंद्रीय बैंक ने NBFC-ICC श्रेणी की कंपनियों के लिए ब्रांच खोलने से पहले RBI से अनुमति लेने की शर्त हटाने का भी प्रस्ताव दिया है. RBI ने कहा कि आमतौर पर NBFCs को बिना पूर्व अनुमति के शाखाएं खोलने की इजाजत होती है, जब तक कि उन पर कोई विशेष प्रतिबंध न लगाया गया हो.

छोटी NBFCs को मिलेगा सीधा फायदा

RBI का मानना है कि इन उपायों से छोटी NBFCs बिना वित्तीय स्थिरता को खतरे में डाले अधिक कुशलता से काम कर सकेंगी. साथ ही, इससे अर्थव्यवस्था में नकदी और कर्ज के प्रवाह को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.

27 फरवरी तक मांगी गई हितधारकों की राय

RBI ने इन प्रस्तावों पर हितधारकों से सुझाव मांगे हैं. मसौदे पर 27 फरवरी 2026 तक राय दी जा सकती है. इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

16 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

17 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago