होम / बिजनेस / Vi को बड़ी राहत: AGR बकाया भुगतान टला, 2031 तक हर साल देने होंगे 124 करोड़

Vi को बड़ी राहत: AGR बकाया भुगतान टला, 2031 तक हर साल देने होंगे 124 करोड़

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Vi अपनी नेटवर्क और ग्राहक आधार को मजबूत करने में सफल होती है, तो यह कंपनी वित्तीय स्थिरता की ओर बढ़ सकती है और शेयरधारकों को लाभ भी मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया (Vi) को बड़ी राहत मिली है. कंपनी के वित्त वर्ष 2006-07 से 2018-19 तक के एजीआर (Adjusted Gross Revenue) बकाए का भुगतान अब 31 दिसंबर, 2025 से स्थगित कर दिया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार, Vi मार्च 2031 तक सालाना 124 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी. इसके बाद मार्च 2035 तक यह राशि 100 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष होगी, जबकि शेष बकाया मार्च 2036 से मार्च 2041 तक समान किस्तों में चुकाया जाएगा.

AGR बकाए का रीवैल्यूएशन होगा

Vi ने बताया कि नकदी संकट के कारण टेलीकॉम विभाग ने AGR बकाए का रीवैल्यूशन करने के लिए समिति बनाई है. समिति का फैसला अंतिम होगा. AGR वह राशि है जो टेलीकॉम कंपनियों को अपने लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के तहत सरकार को चुकानी होती है. इसमें सभी प्रकार की कमाई शामिल होती है, चाहे वह टेलीकॉम सेवा से हो या नॉन-टेलीकॉम इनकम (जैसे ब्याज, संपत्ति बिक्री, किराया) से.

मुश्किल दौर से गुजर रही Vi

Vi लंबे समय से वित्तीय दबाव और उच्च एजीआर देनदारी के कारण संकट में है. कंपनी को लगातार घाटा, ग्राहकों की घटती संख्या और नेटवर्क विस्तार में निवेश की सीमित क्षमता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रतिद्वंद्वी कंपनियां तेजी से 4G और 5G सेवाएं लॉन्च कर रही हैं, जिससे Vi पर अतिरिक्त दबाव बना है.

शेयर में हलचल

AGR बकाया भुगतान स्थगित होने की खबर से Vi के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.78% की वृद्धि के साथ 12.51 रुपए पर पहुंच गया. यह 52 हफ्तों के हाई 12.80 रुपए के करीब है. वहीं, खबर लिखे जाने के दौरान शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 0.52% की गिरावट के साथ 11.44 रुपये पर कारोबार करता दिखा. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में Vi के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

9 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

6 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.