होम / बिजनेस / घरेलू एयरलाइंस को सरकार ने दी बड़ी राहत, यात्रियों को भी मिल सकता है लाभ

घरेलू एयरलाइंस को सरकार ने दी बड़ी राहत, यात्रियों को भी मिल सकता है लाभ

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि घरेलू एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए बेचे जाने वाले ATF पर बुनियादी उत्पाद शुल्क नहीं वसूला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने वाली घरेलू एयरलाइंस को तेल विपणन कंपनियों से विमान ईंधन (ATF) की खरीद पर 11 प्रतिशत बुनियादी उत्पाद शुल्क से राहत दे दी है. घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है.

फैसला एक जुलाई से ही लागू हो गया
मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि घरेलू एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए बेचे जाने वाले ATF पर बुनियादी उत्पाद शुल्क नहीं वसूला जाएगा. यह फैसला एक जुलाई से ही लागू हो गया है. सरकार ने गत एक जुलाई को विमान ईंधन के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने की घोषणा की थी. उसके बाद यह संदेह पैदा हो गया था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने वाली घरेलू एयरलाइंस पर यह शुल्क लागू होगा या नहीं.

वित्त मंत्रालय ने दूर किया कन्फ्यूजन
तेल विपणन कंपनियों की यह राय थी कि एटीएफ के निर्यात पर उत्पाद शुल्क लगने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों वाली घरेलू एयरलाइंस को 11 प्रतिशत की दर से बुनियादी उत्पाद शुल्क देना होगा. लेकिन वित्त मंत्रालय ने इस पर साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए घरेलू एयरलाइंस पर यह उत्पाद शुल्क नहीं लागू होगा. यह व्यवस्था विदेशी एयरलाइंस को उत्पाद शुल्क में दी जाने वाली छूट के अनुरूप ही होगी.

सरकार ने राहत दी
केपीएमजी के कर साझेदार अभिषेक जैन ने कहा, "विदेश जाने वाले विमान के विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क लागू होने से सरकार ने राहत दे दी है. यह एयरलाइन उद्योग के लिए एक स्वागत-योग्य कदम है."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

MobiKwik को RBI से NBFC लाइसेंस, शेयरों में की जोरदार छलांग

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस मिलने के बाद मोबिक्विक अब अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज को बड़े स्तर पर विस्तार दे सकेगी.

2 hours ago

महिंद्रा फाइनेंस का धमाका: मुनाफा दोगुना, शेयरों में उछाल और 375% डिविडेंड का ऐलान

मुनाफे के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹7.50 का डिविडेंड घोषित किया है. प्रतिशत के

3 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन: सस्ते आयात, बड़ा निवेश और रोजगार के नए मौके, जानिए पूरी डील

भारत-न्यूजीलैंड FTA एक संतुलित समझौता माना जा रहा है, जिसमें व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू हितों की भी रक्षा की गई है. यह डील आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति दे सकती है.

4 hours ago

ACKO IPO की तैयारी तेज: 2.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन का लक्ष्य, इंश्योरटेक सेक्टर में दूसरी बड़ी लिस्टिंग की उम्मीद

कंपनी का लक्ष्य लगभग ₹16,600 करोड़ से ₹20,750 करोड़ के बीच वैल्यूएशन हासिल करना है.

5 hours ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद कुछ महीनों में खाड़ी देशों का तेल उत्पादन हो सकता है बहाल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर क्षेत्र में नया तनाव नहीं बढ़ता और होर्मुज सुरक्षित रूप से खुल जाता है, तो खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में तेज सुधार संभव है.

5 hours ago

बड़ी खबरें