✕

होम / बिजनेस / पीएम कुसुम योजना से शक्ति पंप्स को ₹357 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में तेजी

पीएम कुसुम योजना से शक्ति पंप्स को ₹357 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में तेजी

सोलर पंप सेक्टर में कंपनी की मजबूत पकड़ और सरकारी योजनाओं से मिल रहा समर्थन आने वाले समय में इसके बिजनेस और बाजार भरोसे को और बढ़ा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सरकार की पीएम कुसुम योजना के तहत शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से मिले ₹357 करोड़ के सोलर पंप ऑर्डर की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई. बाजार में इस ऑर्डर को कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

एमएसईडीसीएल से मिला बड़ा ऑर्डर

शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से 12,883 ऑफ-ग्रिड डीसी सोलर पम्पिंग सिस्टम की सप्लाई के लिए एम्पैनलमेंट पत्र मिला है. यह ऑर्डर ‘मागेल त्याला सोलर कृषि पंप योजना’ यानी पीएम कुसुम-बी स्कीम के तहत दिया गया है. इसमें 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी क्षमता के सोलर पंप शामिल हैं.

ऑर्डर की कुल वैल्यू और जिम्मेदारियां

कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत जीएसटी सहित 356.77 करोड़ रुपये है. शक्ति पंप्स इस परियोजना के तहत सोलर पंपिंग सिस्टम का डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का पूरा कार्य करेगी.

60 दिनों में पूरा करना होगा प्रोजेक्ट

कंपनी को यह पूरा प्रोजेक्ट वर्क ऑर्डर जारी होने या काम शुरू करने के नोटिस के 60 दिनों के भीतर पूरा करना होगा. समयबद्ध डिलीवरी और बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन इस प्रोजेक्ट को कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से अहम बनाते हैं.

पीएम कुसुम योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है. इसके जरिए सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम हो और कृषि क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो सके. यही वजह है कि इस योजना के तहत मिलने वाले ऑर्डर सोलर पंप कंपनियों के लिए ग्रोथ का बड़ा जरिया बन रहे हैं.

इसी महीने मिला दूसरा बड़ा ठेका

यह शक्ति पंप्स को इसी महीने एमएसईडीसीएल से मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर है. इससे पहले कंपनी को महाराष्ट्र में 16,025 ऑफ-ग्रिड डीसी सोलर पम्पिंग सिस्टम की सप्लाई और स्थापना के लिए 444 करोड़ रुपये का ठेका मिला था. वहीं सितंबर में भी पीएम कुसुम योजना के तहत 34,720 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम का 374 करोड़ रुपये का ऑर्डर कंपनी को मिला था.

शेयर बाजार में दिखा असर

बड़े ऑर्डर की खबर के बाद शक्ति पंप्स के शेयरों में 6 फीसदी तक की तेजी आई. वहीं, शाम को शेयर थोड़ा सा फिसलकर 2.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 731.30 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि साल 2025 में अब तक यह शेयर करीब 35 फीसदी की गिरावट भी झेल चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

16 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

19 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

19 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

15 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

16 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.