होम / बिजनेस / Oracle में बड़ी छंटनी: 30,000 नौकरियां खत्म, भारत में 12,000 कर्मचारियों पर असर

Oracle में बड़ी छंटनी: 30,000 नौकरियां खत्म, भारत में 12,000 कर्मचारियों पर असर

ओरेकल की यह छंटनी टेक इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की ओर इशारा करती है, जहां कंपनियां AI और नई तकनीकों पर फोकस करते हुए अपने वर्कफोर्स को री-स्ट्रक्चर कर रही हैं. हालांकि, इससे हजारों कर्मचारियों के सामने अनिश्चितता की स्थिति भी खड़ी हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle (ओरेकल) ने 2026 में बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कंपनी ने अचानक सुबह 6 बजे ईमेल भेजकर कर्मचारियों को नौकरी खत्म होने की सूचना दी. इस फैसले का भारत पर भी बड़ा असर पड़ा है, जहां करीब 12,000 नौकरियां प्रभावित हुई हैं.

वैश्विक स्तर पर 30,000 कर्मचारियों की छंटनी

कई हफ्तों से चल रही अटकलों के बाद ओरेकल ने बड़े स्तर पर छंटनी की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने दुनियाभर में करीब 30,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है. प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के जरिए बताया गया कि उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा रही हैं और वही उनका आखिरी कार्य दिवस होगा.

भारत में बड़ा असर

भारत में ओरेकल के लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से करीब 12,000 कर्मचारियों पर इस छंटनी का असर पड़ा है. खासतौर पर कंपनी के डेवलपमेंट सेंटर्स में काम करने वाले कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. छंटनी का असर Oracle Fusion Cloud Applications (ओरेकल फ्यूजन क्लाउड एप्लिकेशंस) और Oracle Cloud Infrastructure (ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े विभागों पर ज्यादा देखा गया है, जिनमें इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर ऑपरेशंस और AI/ML से जुड़े रोल शामिल हैं.

सुबह 6 बजे भेजे गए ईमेल से मचा हड़कंप

कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा था कि कंपनी की मौजूदा बिजनेस जरूरतों को देखते हुए उनकी भूमिका को खत्म किया जा रहा है. ईमेल में यह भी साफ किया गया कि उसी दिन उनका आखिरी कार्य दिवस होगा. कंपनी ने कर्मचारियों से उनकी पर्सनल ईमेल आईडी देने को कहा, ताकि आगे की जानकारी जैसे सेपरेशन प्रोसेस, डॉक्यूमेंट्स और FAQs साझा किए जा सकें.

कर्मचारियों को क्या मिला पैकेज

भारत में प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की ओर से कुछ वित्तीय राहत भी दी जा रही है. इसमें हर साल की सेवा पर 15 दिन की सैलरी, एक महीने का नोटिस पीरियड पे, ग्रेच्युटी (योग्यता के अनुसार) और छुट्टियों का भुगतान शामिल है. इसके अलावा, स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त दो महीने की सैलरी का टॉप-अप ऑफर भी दिया गया है.

आगे भी हो सकती है छंटनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरेकल आने वाले एक महीने में छंटनी का एक और दौर शुरू कर सकता है. कंपनी के इस कदम के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश को मुख्य वजह माना जा रहा है.

कंपनी की रणनीति में बदलाव

ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन (Larry Ellison) के नेतृत्व में कंपनी तेजी से AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ा रही है. इसी रणनीतिक बदलाव के तहत संगठन में बड़े स्तर पर पुनर्गठन किया जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago