✕

होम / बिजनेस / SEBI का बड़ा फैसला: अब एक नियम उल्लंघन पर सिर्फ एक पेनाल्टी

SEBI का बड़ा फैसला: अब एक नियम उल्लंघन पर सिर्फ एक पेनाल्टी

अब एक ही नियम उल्लंघन पर सिर्फ एक एक्सचेंज लगा सकेगा जुर्माना, 'पेनाल्टी' की जगह 'फाइनेंशियल डिसइनसेंटिव' का इस्तेमाल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक ब्रोकर्स को बड़ी राहत देते हुए जुर्माने (पेनाल्टी) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं. 10 अक्टूबर 2025 को सेबी ने घोषणा की कि यदि किसी स्टॉक ब्रोकर को एक ही नियम के उल्लंघन के लिए कई स्टॉक एक्सचेंज दोषी पाते हैं, तो अब केवल एक प्रमुख (लीड) स्टॉक एक्सचेंज को ही पेनाल्टी लगाने का अधिकार होगा. इसका मतलब है कि एक जैसे उल्लंघन पर विभिन्न एक्सचेंजों द्वारा अलग-अलग जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, जिससे स्टॉक ब्रोकरों को दोहराव और अतिरिक्त बोझ से राहत मिलेगी.

नए नियम पहले से चल रही कार्रवाइयों पर भी होंगे लागू

सेबी ने स्पष्ट किया है कि ये संशोधित पेनाल्टी फ्रेमवर्क केवल भविष्य के मामलों पर नहीं, बल्कि वर्तमान में चल रही प्रवर्तन कार्रवाइयों (Enforcement Proceedings) पर भी लागू होंगे. इससे ब्रोकर समुदाय को तत्काल प्रभाव से राहत मिलने की उम्मीद है.

‘पेनाल्टी’ की जगह ‘फाइनेंशियल डिसइनसेंटिव’

रेगुलेटर ने जुर्माने के शब्द को भी अधिक व्यावसायिक रूप देते हुए "पेनाल्टी" शब्द के स्थान पर अब "फाइनेंशियल डिसइनसेंटिव" (Financial Disincentive) शब्द के इस्तेमाल का फैसला किया है. इसका मकसद है ब्रोकरों के लिए "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को बढ़ावा देना और सजा के स्वरूप को कम कठोर दिखाना.

235 उल्लंघनों की समीक्षा: 40 मामलों से पेनाल्टी हटाई गई

SEBI ने पहले चरण में 235 तरह के नियम उल्लंघनों की समीक्षा की है, जैसे :

1. 40 मामलों से पेनाल्टी पूरी तरह हटा दी गई.

2. 105 मामलों को ‘फाइनेंशियल डिसइनसेंटिव’ में बदला गया.

3. शेष 90 मामलों में पेनाल्टी बनी रही, जिनमें भी 36 मामलों में बदलाव किया गया है.

इसके अतिरिक्त:

1.  7 मामलों में अब सिर्फ चेतावनी दी जाएगी.

2.  6 में जुर्माने की सीमा तय की गई है.

3.  29 उल्लंघनों में कोई बदलाव नहीं किया गया.

नए फ्रेमवर्क के तहत 12 नई पेनाल्टीज भी जोड़ी गई हैं.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और कंप्लायंस में सुधार की दिशा में कदम

SEBI का मानना है कि इस बदलाव से स्टॉक ब्रोकर समुदाय को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि कंप्लायंस में भी सुधार होगा और संचालन आसान बनेगा. यह निर्णय ब्रोकर प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठकों और बाद में गठित वर्किंग ग्रुप की सिफारिशों के आधार पर लिया गया, जिसमें एक्सचेंजों और ब्रोकर एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल थे.

कॉमन रिपोर्टिंग सिस्टम का विस्तार भी किया गया

SEBI ने सामूहिक प्रतिवेदन मंच (Shared Portal Mechanism - SPM) के विस्तार का भी ऐलान किया है. यह एक कॉमन कंप्लायंस रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें अब 15 अक्टूबर 2025 से 30 से अधिक रिपोर्ट्स कवर होंगी. इससे ब्रोकरों की कंप्लायंस लागत घटेगी और प्रक्रियाएं अधिक सरल बनेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI ‘वन इवेंट, वन पेनाल्टी’ की नीति पर काम कर रहा है. अब SEBI के इस फैसले को उसी दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है, जिससे पूरे उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी और नियमों के अनुपालन में पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

28 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

43 minutes ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

11 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

43 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 minutes ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

28 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

17 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

15 hours ago