✕

होम / बिजनेस / Apple और Tata की बड़ी डील: अब भारत में होगी IPhone और MacBook की सर्विसिंग

Apple और Tata की बड़ी डील: अब भारत में होगी iPhone और MacBook की सर्विसिंग

Apple और Tata की यह साझेदारी भारत को एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई हब के रूप में भी स्थापित करने में मदद करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple और Tata Group के बीच भारत में iPhone और MacBook की मरम्मत सेवा को लेकर एक अहम समझौता हुआ है. Apple ने भारत में अपने बढ़ते बाजार को देखते हुए Tata को अपनी डिवाइसेज की सर्विसिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत में Apple प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग

भारत में iPhone और MacBook की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर मिड और प्रीमियम सेगमेंट में. iPhone की लोकप्रियता ने Apple को भारत में अपनी सर्विसिंग और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी रणनीति के तहत Apple ने Tata Group के साथ एक डील की है, जिसके तहत भारत में iPhone और MacBook की रिपेयरिंग Tata के ज़िम्मे होगी.

कर्नाटक में होगा रिपेयरिंग सेंटर

Apple पहले ही भारत में iPhone निर्माण के लिए चीन पर निर्भरता कम कर रहा है और भारत को एक वैकल्पिक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देख रहा है. Tata Group पहले से ही दक्षिण भारत में तीन लोकेशनों पर iPhone असेंबल कर रहा है. वहीं, कुछ यूनिट्स में iPhone के पार्ट्स का निर्माण भी हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata अब ताइवान की कंपनी Wistron की भारतीय यूनिट ICT सर्विस मैनेजमेंट का काम भी संभाल रहा है. सेल के बाद की रिपेयरिंग सेवाएं मुख्य रूप से कर्नाटक स्थित असेंबली प्लांट से दी जाएंगी.

iPhone की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर

भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, वहां iPhone की बिक्री पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, 2023 में भारत में लगभग 11 मिलियन iPhones बिके, जिससे Apple को 7 प्रतिशत मार्केट शेयर मिला जबकि 2020 में यह आंकड़ा महज़ 1% था.

Apple और Tata की गहरी होती साझेदारी

Apple द्वारा Tata को यह कॉन्ट्रैक्ट सौंपना इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत में Tata पर बढ़ते भरोसे को लेकर आश्वस्त है. साइबरमीडिया रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रभु राम का कहना है कि यह साझेदारी भविष्य में Apple के लिए भारत में रिफर्बिश्ड डिवाइसेज़ की बिक्री का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, जैसा कि वह अमेरिका में पहले से कर रहा है.

इसके साथ ही अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के बीच Apple के लिए भारत एक रणनीतिक निर्यात हब बनता जा रहा है. खुद Apple के CEO टिम कुक ने यह बयान दिया था कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर iPhones भारत में बने होंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

43 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

50 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago