✕

होम / बिजनेस / पैन कार्ड और ई-फाइलिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य

पैन कार्ड और ई-फाइलिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य

सरकार का यह कदम टैक्स चोरी रोकने, डिजिटल KYC को बढ़ावा देने और “डिजिटल इंडिया” मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड और ई-फाइलिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड (PAN) के लिए आधार नंबर देना और उसका OTP के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के नए नियम के अनुसार, अब वही पैन आवेदन मान्य माना जाएगा जिसमें आधार नंबर सही से दर्ज हो और उसका डिजिटल वेरिफिकेशन पूरा किया गया हो. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

संपर्क जानकारी बदलने के लिए भी जरूरी हुआ आधार OTP

अब इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए भी आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी टैक्सपेयर्स की प्रोफाइल में बिना उसकी अनुमति बदलाव न हो सके. यानी अब सिर्फ वही व्यक्ति, जो वास्तव में उस अकाउंट का मालिक है, अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स बदल सकेगा. इससे प्रोफाइल हाइजैकिंग, फर्जीवाड़ा या किसी की जानकारी को डायवर्ट करने की कोशिशों पर रोक लगेगी.

पहले क्या था नियम?

अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर देना अनिवार्य नहीं था. पहचान पत्र या जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों से भी यह काम हो जाता था. लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है. अब पैन के लिए आधार नंबर देना और OTP से वेरिफाई कराना अनिवार्य हो गया है. यह पूरी प्रक्रिया आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है.

जिनके पास पहले से PAN है, उनके लिए क्या नियम हैं?

यदि आपके पास पहले से PAN कार्ड है लेकिन आपने अभी तक उसे आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपके पास 31 दिसंबर 2025 तक का समय है. तय समय सीमा के बाद भी अगर पैन-आधार लिंक नहीं किया गया, तो आपका PAN अमान्य (Inoperative) हो जाएगा. इसके अलावा, लिंकिंग में देरी पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

सरकार ने क्यों किया ये बदलाव?

सरकार के इस कदम के पीछे कई अहम उद्देश्य हैं:

- टैक्स चोरी और फर्जी पैन कार्ड को रोकना
- डिजिटल KYC और ई-वेरिफिकेशन को बढ़ावा देना
- टैक्स रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया को तेज़ और सुरक्षित बनाना
- “डिजिटल इंडिया” और “ई-गवर्नेंस” की दिशा में ठोस पहल

CBDT के अनुसार, आधार वेरिफिकेशन यह सुनिश्चित करेगा कि एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही वैध पैन कार्ड हो.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.